{"_id":"6a60a0c9607adcccfe036bec","slug":"up-board-8-382-schools-failed-to-provide-information-they-will-not-be-designated-as-examination-centers-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board : 8,382 विद्यालयों ने नहीं दी जानकारी, नहीं बन पाएंगे परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board : 8,382 विद्यालयों ने नहीं दी जानकारी, नहीं बन पाएंगे परीक्षा केंद्र
Wed, 22 Jul 2026 04:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 22 Jul 2026 04:21 PM IST
सार
प्रदेश के 8,382 विद्यालयों ने यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र के लिए कई अहम जानकारी अपलोड नहीं की है। ऐसे में ये विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा में केंद्र नहीं बन पाएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) वर्ष 2027 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के केंद्रों के लिए 29,182 विद्यालयों को परिषद की वेबसाइट पर जानकारी देनी थी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रदेश के 8,382 विद्यालयों ने यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र के लिए कई अहम जानकारी अपलोड नहीं की है। ऐसे में ये विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा में केंद्र नहीं बन पाएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) वर्ष 2027 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के केंद्रों के लिए 29,182 विद्यालयों को परिषद की वेबसाइट पर जानकारी देनी थी। 20,800 विद्यालयों ने ही सूचनाएं अपलोड कीं। जबकि 8,382 स्कूलों ने सूचनाएं नहीं दीं। अपर सचिव स्कंद शुक्ला का कहना हैं कि 8,382 विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र के लिए आधारभूत सूचनाएं नहीं दी हैं। इसमें 6083 ऐसे स्कूल हैं, जिन्होंने वेबसाइट तक नहीं खोली है।
विज्ञापन
इन जिलों में स्कूलों में नहीं खुली वेबसाइट
आकंड़ों के मुताबिक आगरा के 419, फिरोजाबाद के 235, मैनपुरी के 201, एटा 249, मथुरा 236, अलीगढ़ 493, हाथरस 168, बुलंदशहर 100, सहारनपुर 79, बिजनौर 49, बरेली 94, लखीमपुर खीरी 32, सीतापुर 62, हरदोई 218, लखनऊ 151, कानपुर नगर 58, कानपुर देहात 133, फर्रुखाबाद 115, कन्नौज 97, औरैया 78, प्रतापगढ़ 222, प्रयागराज 183, फतेहपुर 73, कौशाम्बी 126, गोंडा 162, देवरिया 211, कुशीनगर 66, आजमगढ़ 82, मऊ 202, बलिया 295, जौनपुर 148, गाजीपुर 293, वाराणसी के 62 सहित अन्य जिलों के 6083 विद्यालयों ने सूचना अपलोड करने के लिए परिषद की वेबसाइट नहीं खोली।
विज्ञापन