फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: 254 suspicious schools barred from board exams, UP Board tightens its grip

UP Board : प्रदेश के 254 संदिग्ध विद्यालय बोर्ड परीक्षा से हुए डिबार, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कसी नकेल

Fri, 05 Dec 2025 07:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Dec 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
UP Board: 254 suspicious schools barred from board exams, UP Board tightens its grip
यूपी बोर्ड (UPMSP UP Board) - फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल यूपी बोर्ड (@upboardpryj)

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल कराने के दागी विद्यालयों की बिंदुवार समीक्षा के बाद प्रदेश के डिबार 254 विद्यालयों की सूची जारी कर दी है। डिबार घोषित होने के बाद ऐसे 254 विद्यालयों संचालकों में खलबली मच गई है।

विज्ञापन

प्रदेश में 28530 स्कूल यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त है। इसमें वित्त विहीन, राजकीय, एडेड आदि शामिल हैं। वर्ष 2025 में बोर्ड परीक्षा के दौरान आजमगढ़, कुशीनगर, अलीगढ़, हरदोई, कानपुर नगर, मुरादाबाद सहित कई जिलों में नकल कराने के मामले सामने आए थे।

विज्ञापन

86 से अधिक मामलों में अलग-अलग जिलों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दागी विद्यालयों के बारे में माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने गोरखपुर, वाराणसी, बरेली, प्रयागराज, मेरठ क्षेत्रीय कार्यालयों से ऐसे विद्यालयों की सूची मांगी थीं, जिनकी भूमिका वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में संदिग्ध थी और जहां नकल कराए जाने का मामला प्रकाश में आया और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यालयों ने जो रिपोर्ट दी, उसे लेकर कई बैठकों में मंथन के बाद प्रदेश के 254 विद्यालयों को डिबार कर दिया गया है। जिन 86 विद्यालयों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, उनमें छह से अधिक विद्यालय विवेचना में दोषी नहीं पाए गए। इसमें कई परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि डिबार केंद्रों की सूची में 254 विद्यालय शामिल हैं। पिछले वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में इन पर नकल कराने का आरोप है। जिसकी छानबीन कराए जाने के बाद डिबार घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed