{"_id":"5fce5b6d8ebc3ecf83704ffb","slug":"up-board-22172-schools-updated-information-to-become-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: केंद्र बनने के लिए 22172 विद्यालयों ने सूचना की अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: केंद्र बनने के लिए 22172 विद्यालयों ने सूचना की अपडेट
Mon, 07 Dec 2020 10:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
up board
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड 2021 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र बनाए जाने के लिए प्रदेश भर के कुल 27823 विद्यालयों में से 22172 विद्यालयों ने परिषद की वेबसाइट पर अपनी सूचना अपडेट कर दी है। 5651 विद्यालयों ने अपनी सूचना अपडेट नहीं की, इसलिए उनकी पुरानी सूचना ही मान्य होगी। यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि विद्यालयों की ओर वेबसाइट पर अपलोड जानकारी के आधार पर सत्यापन 20 दिसंबर तक किया जाएगा।
यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए विद्यालयों से पांच दिसंबर तक उनके यहां उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी अपलोड करने को कहा गया था। शासन की ओर से डीएम की टीम को विद्यालयों की ओर से अपलोड जानकारी का सत्यापन करके अपनी रिपोर्ट 20 दिसंबर तक देने के लिए कहा गया है। भौतिक सत्यापन के बाद डीएम की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से ऑनलाइन बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर है।