Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: 17 districts including Prayagraj, Kaushambi, Azamgarh declared hypersensitive, there will be special

UP Board : प्रयागराज, कौशाम्बी, आजमगढ़ समेत 17 जिले अतिसंवेदनशील घोषित, होगी विशेष निगरानी

Thu, 06 Feb 2025 08:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Feb 2025 08:09 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के मद्देनजर प्रयागराज, कौशाम्बी, आजमगढ़ समेत 17 जिलों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। परीक्षा के दौरान इन जिलों के केंद्रों की विशेष निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
UP Board: 17 districts including Prayagraj, Kaushambi, Azamgarh declared hypersensitive, there will be special
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के मद्देनजर प्रयागराज, कौशाम्बी, आजमगढ़ समेत 17 जिलों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। परीक्षा के दौरान इन जिलों के केंद्रों की विशेष निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन

मुख्य सचिव की ओर से प्रमुख सचिव गृह (गोपन) को पत्र जारी कर अतिसंवेदनशील जिलों में विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने को कहा गया है। बीते वर्षों में यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल, अनियमितता व प्रश्नपत्र वायरल होने के कारणों से कराई गई पुन: परीक्षा के आधार पर 17 जनपदाें को अतिसंवेदनशील चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन

अतिसंवेदनशील जिलों में प्रयागराज के अलावा आगरा, मथुरा, बागपत, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, हरदोई, आजमगढ़, बलिया, मऊ, कौशाम्बी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया व गोंडा शामिल है। यूपी बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा की समय सारिणी के अनुसार संवेदनशील विषयों को भी चिह्नित किया गया है, ताकि संवेदनशील विषय की परीक्षा वाले दिन अतिसंवेदनशील जिलों में विशेष निगरानी की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने नकल माफिया व असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा है। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। यूपी बोर्ड ने 24 फरवरी को हाईस्कूल की हिंदी एवं इंटरमीडिएट की हिंदी व सामान्य हिंदी, एक मार्च को हाईस्कूल की गणित व इंटर की नागरिक शास्त्र, तीन मार्च को हाईस्कूल की संस्कृत व इंटरमीडिएट की गणित व जीव विज्ञान की परीक्षा को संवेदनशील माना गया है।

Trending Videos

इसके अलावा चार मार्च को हाईस्कूल की विज्ञान व इंटर की अर्थशास्त्र, पांच मार्च को इंटर की इतिहास, छह मार्च को भौतिक विज्ञान, सात मार्च को हाईस्कूल की अंग्रेजी, आठ मार्च को हाईस्कूल की गृह विज्ञान व इंटर की रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र, 10 मार्च को हाईस्कूल की चित्रकला और इंटर की भूगोल, 11 मार्च को हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान व इंटर की संस्कृत और 12 मार्च को इंटर की अंग्रेजी की परीक्षा को संवेदनशील माना गया है।

मुख्य सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि इन परीक्षाओं के दौरान अतिसंवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता बरती जाए। बोर्ड परीक्षा की संवेदनशीलता के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपनी अध्यक्षता में बैठक कर नकल विहीन परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से कराने और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed