{"_id":"62ae0d691be3bd27a815c83f","slug":"up-board-12th-result-2022-89-93-percent-in-high-school-and-90-74-percent-in-intermediate-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board 12th Result 2022 : जिले में हाईस्कूल में 89.93 व इंटर में 90.74 प्रतिशत रहा परिणाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board 12th Result 2022 : जिले में हाईस्कूल में 89.93 व इंटर में 90.74 प्रतिशत रहा परिणाम
Sat, 18 Jun 2022 11:07 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:07 PM IST
सार
हाईस्कूल में आस्था सिंह (97.17) व आस्था तिवारी ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर अव्वल रहीं। वहीं इंटरमीडिएट में अंशिका यादव (95), जिया मिश्रा (94) व आंचल यादव ने (94) प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया 10वीं और 12वीं का परिणाम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में परिणाम में क्रमश: 89.93 और 90.74 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले प्रदेश में दसवीं मे जहां 23 वें नंबर और इंटरमीडिएट में 11 वें नंबर पर है।
विज्ञापन
हाईस्कूल में आस्था सिंह (97.17) व आस्था तिवारी ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर अव्वल रहीं। वहीं इंटरमीडिएट में अंशिका यादव (95), जिया मिश्रा (94) व आंचल यादव ने (94) प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। पिछले सालों की तुलना में जिले में उत्तीर्ण प्रतिशत में काफी उछाल आया है।
विज्ञापन
जनपद में हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 34,305 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 31,763 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। शेष ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 89.93 प्रतिशत बच्चे परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 28953 छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए थे। 27300 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
कुल 90.74 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए है। हालांकि पिछले सालों की तुलना में उत्तीर्ण प्रतिशत में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। 2020 में जिले में हाईस्कूल में विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.74 और इंटर में 65.42 रहा। वहीं 2019 में हाईस्कूल में 75.37 प्रतिशत और इंटर में 62.28 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे।