फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: 10th exam completed after anthropology paper

मानव विज्ञान के साथ हाईस्कूल की परीक्षा पूरी, 2.70 लाख ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 04 Mar 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 10th exam completed after anthropology paper
UP Board: 10th exam completed after anthropology paper
हाईस्कूल परीक्षा के अंतिम दिन कौशांबी, गोंड़ा में एक-एक केंद्र व्यवस्थापक पर एफआईआर
विज्ञापन

प्रयागराज। यूपी बोर्ड में मानव विज्ञान, खुदरा व्यापार सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, आईटी, आईटीईएस की परीक्षा के साथ हाईस्कूल की परीक्षा पूरी हो गई। हाईस्कूल परीक्षा में पंजीकृत 3022607 परीक्षार्थियों में 270158 ने परीक्षा छोड़ दी। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि कौशांबी एवं गोंडा में एक-एक केंद्र व्यवस्थापक एवं गोंडा में एक परीक्षार्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा पूरी होने के अंतिम दिन दो नकलची एवं इंटरमीडिएट में एक नकलची पकड़ा गया। इस प्रकार अब तक कुल 398 छात्रों को नकल में पकड़ा गया। मंगलवार को हुई हाईस्कूल की परीक्षा के अंतिम दिन मात्र 23 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट वाणिज्य वर्ग में अर्थशास्त्र बीमा सिद्घांत एवं व्यवहार की परीक्षा में 503 ने परीक्षा छोड़ दिया। कुल मिलाकर अब तक 4.60 लाख ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट की परीक्षाएं छह मार्च को पूरी होंगी। प्रदेश में अब तक 233 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल मानव विज्ञान में मात्र दो परीक्षार्थी
-परीक्षा में पंजीकृत कुल 14 छात्राओं में 12 ने छोड़ दी परीक्षा
प्रयागराज। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा मंगलवार को पूरी हो गई। जिले में हाईस्कूल में मानव विज्ञान विषय में कुल 14 छात्राएं पंजीकृत थीं, 14 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 12 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। इस प्रकार पूरे जनपद में मानव विज्ञान में मात्र दो छात्राओं ने ही परीक्षा में भागीदारी की। इस प्रकार जनपद में इंटरमीडिएट में पहली पाली में 20 एवं कुल मिलाकर 32 अनुपस्थित रहे जबकि दूसरी पाली में कुल 384 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed