{"_id":"5839e3794f1c1b663a13c9e0","slug":"up-bar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बार कौंसिल अध्यक्ष अनिल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बार कौंसिल अध्यक्ष अनिल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Sun, 27 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बार कौंसिल के अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह के खिलाफ शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया। बार कौंसिल ऑफ इंडिया के निर्देश पर चर्चा के बाद अविश्वास प्रस्ताव के पारित होने पर आगरा की दरवेश सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया। यूपी बार कौंसिल के इतिहास में अध्यक्ष पद (कार्यवाहक) पर पहुंचने वाली वह पहली महिला होंगी।
बार कौंसिल ऑफ इंडिया के निर्देश पर शनिवार दोपहर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई। कौंसिल सचिव डॉ.रामजीत सिंह यादव के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव पर हुए मतदान में 25 में से 22 सदस्यों ने मौजूदगी दर्ज कराई। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 15 और विपक्ष में छह वोट पड़े जबकि एक वोट अवैध हो गया।
अविश्वास प्रस्ताव की रिपोर्ट दो दिसंबर को बार कौंसिल ऑफ इंडिया के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। आईकार्ड व सर्टिफिकेट बनाने के मुद्दे को लेकर अनिल प्रताप सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। सूत्रों के मुताबिक कौंसिल की एक्जीक्यूटिव ने आईकार्ड व सर्टिफिकेट बनाने के लिए फोटोक़ॉपी मशीन खरीदने का निर्णय लिया था, लेकिन अनिल प्रताप सिंह ने इस फैसले के विपरीत किसी फर्म को आईकार्ड व सर्टिफिकेट बनाने का काम सौंप दिया। इसी मुद्दे पर विवाद बढ़ा और अविश्वास प्रस्ताव लाया गया।