फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP B.ed Entrance Exam Result: UP B.Ed Entrance Exam Results Released

UP B.ed Entrance Exam Result : यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी

Fri, 27 Aug 2021 03:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Aug 2021 03:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2021-23 का परिणाम जारी कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा परिणाम लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
UP B.ed Entrance Exam Result: UP B.Ed Entrance Exam Results Released
demo pic - फोटो : self

विस्तार

उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2021-2023 का परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया है। इसमें प्रयागराज के बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर जिले के कई केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। प्रवेश परीक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से छह अगस्त को प्रदेश के 1476 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जिसमें पंजीकृत 5,91,305 में से 5,33,457 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुवे थे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2021-23 का परिणाम जारी कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा परिणाम लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर देखा जा सकता है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना नंबर, स्टेट रैंक व कटेगरी रैंक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने परिणाम जारी करते हुए बताया कि प्रवेश परीक्षा में लखनऊ के आशु राणा ने टॉप किया। जबकि कुशीनगर के एजाज अहमद दूसरे व तीसरे स्थान पर गोरखपुर के अजय गौर रहे हैं। लड़कियों में झांसी की भावना मिश्रा पहले, उन्नाव की प्रज्ञा गुप्ता दूसरे व गाजियाबाद की कृतिका गुप्ता तीसरे स्थान पर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed