फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Assembly Elections 2022: The country borders strengthened in the BJP government, now the army does not have to be asked to answer

यूपी विधानसभा चुनाव : भाजपा सरकार में मजबूत हुईं देश की सीमाएं, अब सेना को जवाब देने के लिए नहीं लेनी पड़ती किसी से इजाजत

Sat, 19 Feb 2022 07:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Feb 2022 07:42 PM IST
सार

राष्ट्रीय महासचिव सिराथू से भाजपा प्रत्याशी एवं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन में शनिवार को दारानगर में आयोजित प्रबुद्घ वर्ग संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बोले प्रबुद्ध वर्ग का समाज में असर और प्रभाव है।

विज्ञापन
UP Assembly Elections 2022: The country borders strengthened in the BJP government, now the army does not have to be asked to answer
Kaushambi : सिराथू में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : Kaushambi

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पहले देश की सीमा पर गोली चलाने के लिए दिल्ली से पूछना पड़ता था, लेकिन अब गोली का जवाब गोले से देने का फैसला भाजपा सरकार ने किया है। विपक्ष को निशाना बनाते हुए विजयवर्गीय बोले लोग सर्जिकल स्ट्राइक का सुबूत मांगते हैं, जबकि, सैनिक हमारे लिए साधु-सन्यासी के समान हैं। राम भक्तों पर गोली चलाने वाले अब इस राम मंदिर से अच्छा मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन




राष्ट्रीय महासचिव सिराथू से भाजपा प्रत्याशी एवं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन में शनिवार को दारानगर में आयोजित प्रबुद्घ वर्ग संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बोले प्रबुद्ध वर्ग का समाज में असर और प्रभाव है। इसलिए लोगों और समाज में भाजपा जैसे ज्योति का दीपक जलाते रहें। कहा कि आप सब प्रबुद्धजन के दर्शन से महाकाल के दर्शन हो गए।
विज्ञापन




जनसंख्या नियंत्रण कानून का भी जिक्र करते हुए कहा कि आप सब के सहयोग से ही यह कानून लागू हो पाएगा। इससे पहले प्रयागराज की भाजपा सांसद डॉ. रीता बहुगुशा जोशी के मंच संभालते ही जय परशुराम, जय श्री राम के जयकारों से परिसर गूंज उठा। मंच पर आते ही ब्राम्हणों की प्रशंसा करते हुए कहा ब्राह्मण समाज ने लोगों को सत्ता में बैठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





कभी किसी चीज का लोभ नहीं किया। जोशी बोली केवल हमारी सरकार ही राष्ट्र को मजबूत बना सकती है, हमारी संस्कृति बचा सकती है और हमें सुरक्षा प्रदान कर सकती है। केशव प्रसाद मौर्य की तारीफ करते हुए रीता बहुगुणा जोशी बोली, ऐसे मौके बार-बार नहीं आते  है।



आपने पहले भी मुख्यमंत्री दिया है। अब उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य को नहीं खोना है। कहा अगर आपको केशव मौर्य को खोजना है, तो किसी गली नुक्कड़ में नहीं, विकास की डोर में खोजो जरूर मिलेंगे।

त्रिदेव संगम में पहुंचे डिप्टी सीएम बोले सिराथू की जीत के लिए पूरी तरह आश्वत हूं केशव मौर्य
मंझनपुर। प्रबुद्घ वर्ग संवाद कार्यक्रम से पहले यूपी के डिप्टी सीएम और विधानसभा सिराथू से भाजपा प्रत्याशी केशव मौर्य शनिवार को अपने विधानसभा के कड़ा मंडल के त्रिदेव संगम में पहुंचे। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने यूथ अध्यक्ष, महामंत्री और प्रभारियों से मिलकर त्रिदेव संगम पर को संबोधित किया।



जनसभा को संबोधित करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि इस व्यस्तता में भी जो आप लोग हनुमान जी की शक्तिशाली सेना की तरह निस्वार्थ काम कर रहे हैं। इसलिए ही सिराथू की जीत के लिए मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं। डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि पिछले दो चरणों में जो मतदान हुआ है। उसमें साइकिल उड़कर सैफई चली गई है।



साथ ही कहा जैसे सिराथू में सपा, बसपा और कांग्रेस का कोई अता पता नहीं है, वैसे ही पूरे प्रदेश में भी इन सबका कोई अता पता नहीं है। केशव मौर्य ने कहा कि जब डबल इंजन की सरकार नहीं थी तो लोगों की जमीने कब्जा होती थी। पूरी तरह गुंडाराज था, लेकिन अब न ऐसा हुआ है और न होगा। साथ ही भू माफियाओं को सावधान करते हुए कहा अगर कोई अवैध कब्जा करता है तो उसे खाली कराकर गरीबों को मकान और बच्चों के स्कूल का निर्माण किया जाएगा।



डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप लोग जो जनता से वादा करेंगे वो आपका नहीं, केशव प्रसाद मौर्य का वादा होगा। संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि 10 मार्च के बाद किसानों को सिंचाई का बिल नहीं देना होगा। साथ ही होली और दिवाली पर एक-एक सिलिंडर सरकार की तरफ से मुफ्त देने का ऐलान भी किया।

अखिलेश सरकार ने बम ब्लास्ट दोषियों का क्यों वापस लिया था मुकदमा: केशव

गुजरात के अहमदाबाद शहर को 14 वर्ष पहले सिलसिलेवार बम धमाके से दहलाने वाले दोषी 38 लोगों को फांसी व 11 लोगों को उम्र कैद की सजा शुक्रवार को न्यायालय ने सुनाई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बात का जवाब दें कि बम ब्लास्ट में जिसको न्यायालय ने सजा सुनाई है।



उसका पिता से किस हैसियत से समाजवादी पार्टी का प्रचार कर रहा है। अखिलेश का इससे क्या रिश्ता है। सपा सरकार ने सरकार ने बम ब्लास्ट के दोषियों का मुकदमा आपने क्यों वापस लिया था? जबकि, न्यायालय ने उस मुकदमे को वापस लेने पर रोक लगा दिया था। कहा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की राजनीति करते हैं और मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। जिस प्रकार से आंतकवादियों के साथ समाजवादी पार्टी का रिश्ता उजागर हो रहा है। बहुत चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed