फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP assembly elections: 10 including BJP's Siddharth Nath filed nomination

यूपी विधानसभा चुनाव : भाजपा के सिद्धार्थनाथ समेत 10 ने किया नामांकन

Thu, 03 Feb 2022 09:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Feb 2022 09:46 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने भाजपा के टिकट पर शहर पश्चिमी से नामांकन किया। उनके साथ समर्थक भी तहसील परिसर तक पहुंचे थे। हालांकि परिसर में तीन लोगों को ही प्रवेश दिया गया। सपा के संदीप ने मेजा से नामांकन किया। मेजा से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के धीरेंद्र प्रताप ने भी नामांकन किया।

विज्ञापन
UP assembly elections: 10 including BJP's Siddharth Nath filed nomination
Prayagraj News : नामांकन पत्र दाखिल करने जाते हुए कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

तीसरे दिन नामांकन की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली। बृहस्पतिवार को भाजपा के सिद्धार्थनाथ सिंह समेत 10 लोगों ने नामांकन किया। इनमें सपा के संदीप सिंह, गीता शास्त्री, बसपा के संजय गोस्वामी भी शामिल रहे। बुधवार को भी बसपा के दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इस तरह से अब तक 12 लोग नामांकन कर चुके हैं। नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट तथा आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह फोर्स तैनात रही।

विज्ञापन



कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने भाजपा के टिकट पर शहर पश्चिमी से नामांकन किया। उनके साथ समर्थक भी तहसील परिसर तक पहुंचे थे। हालांकि परिसर में तीन लोगों को ही प्रवेश दिया गया। सपा के संदीप ने मेजा से नामांकन किया। मेजा से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के धीरेंद्र प्रताप ने भी नामांकन किया। वहीं बुधवार को इसी सीट से बसपा के सर्वेश तिवारी ने नामांकन किया था।
विज्ञापन



इस तरह से अब तक मेजा सीट से सबसे अधिक तीन लोग नामांकन कर चुके हैं। सपा की गीता शास्त्री ने सोरांव से नामांकन किया। वहीं संजय गोस्वामी ने बसपा टिकट पर शर उत्तरी से नामांकन किया। फूलपुर में तहसीन अहमद, प्रतापपुर से आतताफ आलम, हंडिया से शैलेश कुमार केसरवानी, करछना से अजीत कुमार पटेल तथा बाजार से अजीत भाष्कर ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ प्रस्ताव तथा अधिवक्ता को भीतर जाने दिया गया। निर्दलीय उम्मीदवारों को 10 प्रस्तावक ले जाने थे लेकिन तीन को ही भीतर जाने दिया गया। अन्य प्रस्तावकों को नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुलाया गया।

UP assembly elections: 10 including BJP's Siddharth Nath filed nomination
Prayagraj News : नामांकन पत्र दाखिल करते मेजा विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी संदीप पटेल। - फोटो : प्रयागराज

फाफामऊ, दक्षिणी और कोरांव से एक भी नामांकन नहीं
तीसरे दिन भी फाफामऊ, शहर दक्षिणी तथा कोरांव से किसी ने नामांकन नहीं किया। वहीं मेजा से सबसे अधिक तीन लोगाें ने नामांकन किया है। प्रतापपुर से दो लोगों ने पर्चा भरा है। अन्य सात विधानसभा से एक-एक नामांकन हुए हैं।


मुज्तबा सिद्दीकी समेत कई सपा उम्मीदवार आज करेंगे नामांकन
शुक्रवार को नामांकन के लिए लंबी कतार लगने की उम्मीद है। प्रतापपुर के विधायक मुज्तबा सिद्दीकी सपा टिकट पर फूलपुर विधानसभा से नामांकन करेंगे। इनके अलावा कई सपा उम्मीदवारों के भी शुक्रवार को नामांकन करने की उम्मीद है।

UP assembly elections: 10 including BJP's Siddharth Nath filed nomination
Prayagraj News : नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंची सोरांव से सपा प्रत्याशी गीता शास्त्री। - फोटो : प्रयागराज

गीता शास्त्री पर मुकदमा नहीं, असहले दो
सोरांव से नामांकन करने वाली गीता शास्त्री पर कोई मुकदमा नहीं है। नामांकन पत्र के साथ जमा हलफनामे में उन्होंने यह जानकारी दी है। हालांकि उनके पास राइफल और बंदूक के लाइसेंस हैं। गीता की वार्षिक आय 2.65 लाख रुपये के करीब है।


बैंक में बचत तथा एफडी खाताओं में उनके 75 लाख रुपये से अधिक राशि जमा है। 22.50 लाख रुपये की टाटा हैरियर गाड़ी है, जिसे उन्होंने पिछले वर्ष ही खरीदा है। उनके पास 16 लाख रुपये के सोने के गहने हैं तथा दो किग्रा चांदी है। उनके पास आवास के साथ कृषि योग्य भूमि भी है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। गीता पर 10 लाख रुपये का बैंक लोन भी है।

UP assembly elections: 10 including BJP's Siddharth Nath filed nomination
Prayagraj News : नामांकन पत्र दाखिल करने जाते मेजा विधानसभा से सपा प्रत्याशी संदीप सिंह पटेल। - फोटो : प्रयागराज

संदीप सिंह पर हैं गंभीर अपराधों में मुकदमें
मेजा से सपा प्रत्याशी संदीप सिंह की ओर से नामांकन फार्म के साथ दिए गए हलफनामा के अनुसार उन पर अपहरण, चोरी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं। संपत्ति के मामले में संदीप करोड़ पति हैं। उनके पास 90 लाख रुपये से अधिक चल तथा दो करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है। पत्नी के पास भी 43 लाख चल तथा सवा आठ लाख रुपये अचल संपत्ति है। संदीप के नास महिंदा एक्सयूवी कार है। 13.64 लाख रुपये से अधिक उनकी वार्षिक आय है।


9600 में से 368 कर्मचारी रहे अनुपस्थित
चुनाव ड्यूटी में शामिल कर्मचारियों का प्रशक्षिण बृहस्पतिवार को मेरी लूकस तथा बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज में शुरू हुआ। पहले दिन 9600 कर्मचारियों को बुलाया गया था। इनमें से 368 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षण से पहले 2904 कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन भी लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed