फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up assembly election 2022: Villagers protest against MLC Surendra Chaudhary, who reached Sirathu to campaign for Deputy CM Keshav

up assembly election 2022 : डिप्टी सीएम केशव का प्रचार करने सिराथू पहुंचे एमएलसी सुरेंद्र चौधरी को ग्रामीणों ने घेरा, धक्कामुक्की

Sun, 30 Jan 2022 05:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Jan 2022 05:41 PM IST
सार

इस संबंध में सुरेंद्र चौधरी ने देर शाम मोहब्बतपुर पइंसा थाने में तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर धक्का मुक्की करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गांव से बाहर जाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
up assembly election 2022: Villagers protest against MLC Surendra Chaudhary, who reached Sirathu to campaign for Deputy CM Keshav
Prayagraj News : चुनाव प्रचार के दौरान सुरेंद्र चौधरी का विरोध करते ग्रामीण। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का चुनाव प्रचार करने गए प्रयागराज के एमएलसी सुरेंद्र चौधरी के साथ कुछ ग्रामीणों ने बदसलूकी की। ग्रामीणों ने केशव मौर्य के विरोध में नारे भी लगाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। मामले में एमएलसी ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन



प्रयागराज जनपद के तेलियरगंज के मेहदौरी कॉलोनी निवासी सुरेंद्र चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। एमएलसी सुरेंद्र चौधरी रविवार को सिराथू विधानसभा क्षेत्र के पइंसा कोतवाली के अफजलपुरवारी के मजरा लोटिया में जनसंपर्क करने गए थे।
विज्ञापन



पुलिस को दी गई तहरीर में एमएलसी ने बताया कि जब वह गांव में सरकारी योजना के लाभार्थियों से संपर्क कर रहे थे। तभी एक खास बिरादरी के तीन युवक अपने दर्जनभर समर्थकों के साथ आए और गाली-गलौज करते हुए चले जाने के लिए कहा। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी ने थाने में दी तहरीर

आरोप यह भी है कि अराजकतत्वों ने गांव से बाहर जाने की धमकी देते हुए उनके साथ धक्कामुक्की भी की। इस दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम के खिलाफ नारेबाजी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।


मामले में एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed