फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up assembly election 2022: The politics of the district heats up with the candidature of Deputy CM Keshav Prasad Maurya from Sirathu

up assembly election 2022 :  सिराथू से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की उम्मीदवारी से गरमाई जिले की राजनीति

Sun, 16 Jan 2022 08:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Jan 2022 08:13 PM IST
सार

भाजपा ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को उन्हीं की गृह विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाकर बड़ा सियासी संदेश दिया है। वर्ष 2012 का विधानसभा चुनाव सभी के जेहन में है।

विज्ञापन
up assembly election 2022: The politics of the district heats up with the candidature of Deputy CM Keshav Prasad Maurya from Sirathu
Kaushambi : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सिराथू विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के प्रत्याशी बनने से जिले का सियासी पारा चढ़ गया है। खासकर प्रमुख विपक्षी दल सपा के सामने तीनों विधानसभा सीटों पर जिताऊ प्रत्याशी देने की चुनौती खड़ी हो गई है। केशव की दावेदारी से अगर पिछड़ों व अनुसूचित जाति की गोलबंदी हुई तो विपक्षी दलों की चुनावी राह मुश्किल भरी होगी।

विज्ञापन


भाजपा ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को उन्हीं की गृह विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाकर बड़ा सियासी संदेश दिया है। वर्ष 2012 का विधानसभा चुनाव सभी के जेहन में है। उस चुनाव में सपा की आंधी चली थी, इसके बावजूद सिराथू से कमल खिलाने में केशव कामयाब रहे। तब जनपद ही नहीं बल्कि समूचे प्रयागराज मंडल (तब इलाहाबाद) में वह इकलौते भाजपा विधायक बने थे।

विज्ञापन

कई जिलों में पड़ेगा असर
अब केशव का सियासी कद बहुत बड़ हो चुका है। विधायक के बाद सांसद फिर प्रदेश अध्यक्ष और अब वह सूबे के डिप्टी सीएम हैं। इसके अलावा भाजपा में वह पिछड़ी जाति के बड़े चेहरे के रूप में भी जाने जाते हैं। फिलहाल केशव के सिराथू से चुनाव लड़ने का असर जिले की मंझनपुर व चायल विधानसभा सीट के साथ आसपास के जनपदों में भी देखने को मिलेगा। 

फिलहाल जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। हालांकि, बदले सियासी हालात में भाजपा के सामने भी वर्ष 2017 का प्रदर्शन बरकरार रखने की बड़ी चुनौती है। इसी वजह से पार्टी ने अभी मंझनपुर व चायल सीट से प्रत्याशी के नाम का पत्ता नहीं खोला है।

सपा ने भी अभी तक इन सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। वैसे सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने जिस तरह से पिछले दिनों जिले में जन सभाएं कीं, उससे माना जा रहा है कि वह मंझनपुर विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, बसपा ने सबसे पहले तीनों विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed