फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Assembly Election 2022: SP of City West, South and Pratappur declared candidates

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : शहर पश्चिमी, दक्षिणी और प्रतापपुर के सपा ने घोषित किए प्रत्याशी, जानें किस पर लगाया दांव

Wed, 02 Feb 2022 10:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Feb 2022 10:23 PM IST
सार

सपा ने शहर उत्तरी, करछना, मांडा, मेजा, कोरांव, हंडिया, फूलपुर, सोरांव सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है। शेष बची फाफामऊ के अलावा प्रतापपुर, शहर पश्चिमी तथा दक्षिणी सीट के लिए सपा की ओर से कई दावेदारों के नाम लगातार चर्चा में रहे।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022: SP of City West, South and Pratappur declared candidates
समाजवादी पार्टी फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा ने बुधवार को तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। इस तरह से फाफामऊ को छोड़कर पार्टी की ओर से जिले की अन्य सभी सीटों के लिए उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं।

विज्ञापन



सपा ने शहर उत्तरी, करछना, मांडा, मेजा, कोरांव, हंडिया, फूलपुर, सोरांव सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है। शेष बची फाफामऊ के अलावा प्रतापपुर, शहर पश्चिमी तथा दक्षिणी सीट के लिए सपा की ओर से कई दावेदारों के नाम लगातार चर्चा में रहे। दावेदारों ने लखनऊ में डेरा भी डाल रखा था।
विज्ञापन



बुधवार को प्रतापपुर, शहर पश्चिमी तथा दक्षिणी सीट को लेकर कयासबाजी भी खत्म हो गई। पार्टी ने प्रतापपुर से कद्दावर नेता तथा तीन बार विधायक रह चुकीं विजमा यादव पर फिर से भरोसा जताया है। हालांकि, पिछले चुनाव में वह बसपा के मुज्तबा सिद्दीकी से हार गईं थीं। मुज्तबा भी अब सपा में शामिल हो गए हैं तथा फूलपुर से पार्टी के उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सपा ने शहर दक्षिणी से भाजपा से आए रईस शुक्ला को टिकट दिया है। रईस शुक्ला भाजपा से एमएलसी का चुनाव लड़े थे लेकिन सपा के बासुदेव यादव से हार गए थे। वहीं शहर पश्चिमी से प्रयागराज कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन अमरनाथ मौर्य को प्रत्याशी बनाया है। बसपा टिकट पर 2002 में शहर पश्चिमी से चुनाव भी लड़ चुके हैं। अमरनाथ हाल ही भाजपा छोड़कर सपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य के नजदीकी बताए जा रहे हैं।

बसपा से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं अमरनाथ
मूलत: कौशाम्बी के अमरनाथ मौर्य ने 1995 में बसपा से राजनीति की शुरुआत की थी। 2002 में शहर पश्चिमी तथा 2011 में हुसैनगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। हालांकि अभी तक विधानसभा नहीं पहुंच पाए हैं। अमरनाथ वर्तमान में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हैं। पूर्व में भी वह इस पद पर रह चुके हैं।

UP Assembly Election 2022: SP of City West, South and Pratappur declared candidates
Prayagraj News : विजमा यादव, पूर्व विधायक। - फोटो : प्रयागराज

पति की हत्या के बाद विजमा ने पकड़ी सियासी राह
प्रतापपुर से सपा प्रत्याशी विजमा यादव के पति पंडित जवाहर यादव भी विधायक थे। 1996 में पति की हत्या के बाद विजमा राजनीति में आईं। 1996 में ही उन्होंने झूंसी विधानसभा से चुनाव लड़ा और विधायक बनीं। 2002 में भी वह सपा टिकट से जीत हासिल करने में सफल रहीं।


हालांकि 2007 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ था। इसके बाद 2012 में सपा के टिकट पर ही प्रतापपुर विधानसभा चुनाव लड़ीं और जीत हासिल की। हालांकि 2017 के चुनाव में प्रतापपुर से ही हार का सामना करना पड़ा। सपा ने प्रतापपुर से उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया है।

UP Assembly Election 2022: SP of City West, South and Pratappur declared candidates
Prayagraj News : रईस चंद्र शुक्ल, सपा प्रत्याशी। - फोटो : प्रयागराज

एमएलसी का चुनाव लड़ चुके हैं रईस
शहर दक्षिणी से सपा उम्मीदवार रईस शुक्ला जिले के बड़े कारोबारियों में शामिल हैं। भाजपा टिकट पर वह 2016 में एमएलसी का चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन सपा के बासुदेव यादव से हार गए थे। सपा की भाजपा से नाराज ब्राह्मण मतदाताओं पर नजर है। रईस शुक्ला को टिकट दिए जाने को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।


सपा उम्मीदवार आज करेंगे नामांकन
सपा के कई उम्मीदवार बृहस्पतिवार को नामांकन करेंगे। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने बताया सोरांव से गीता पासी, हंडिया के हाकिम लाल बिंद समेत कई प्रत्याशी बृहस्पतिवार को नामांकन करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी पार्टी कार्यालय से कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed