फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up assembly election 2022: Preparations to give two to three seats of the district to Nishad Party in Prayagraj

up assembly election 2022 :  प्रयागराज में निषाद पार्टी को जिले की दो से तीन सीट देने की तैयारी

Mon, 24 Jan 2022 03:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Jan 2022 03:01 AM IST
सार

अपना दल की तरह निषाद पार्टी ने भी प्रयागराज की कुछ सीटों पर दिलचस्पी दिखाई है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने यमुनापार की करछना, बारा और गंगापार की हंडिया सीट के लिए भाजपा नेतृत्व से संपर्क किया है।

विज्ञापन
up assembly election 2022: Preparations to give two to three seats of the district to Nishad Party in Prayagraj
Prayagraj News : सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएलसी डॉ. संजय निषाद। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

अपना दल की तरह निषाद पार्टी ने भी प्रयागराज की कुछ सीटों पर दिलचस्पी दिखाई है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने यमुनापार की करछना, बारा और गंगापार की हंडिया सीट के लिए भाजपा नेतृत्व से संपर्क किया है। चर्चा है कि इन तीन में से दो सीटें निषाद पार्टी को दी जा सकती हैं। सूत्र बताते हैं कि निषाद पार्टी को भाजपा सीटें भले ही दे दे, लेकिन उसके सिंबल पर चुनाव भाजपा नेता ही लड़ेंगे।

विज्ञापन



पिछले दिनों दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीयय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में निषाद पार्टी के संजय निषाद और अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल के बीच सीटों को लेकर तकरीबन सहमति बन चुकी है। भाजपा सूत्र बताते हैं कि प्रयागराज की दो सीटें अपना दल और दो-तीन सीटें निषाद पार्टी को दी जा सकती हैं। इसी सप्ताह भाजपा नेतृत्व द्वारा पांचवें चरण में होने वाले चुनाव के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद सीटों के बंटवारे की तस्वीर साफ हो जाएगी।

विज्ञापन

हंडिया, बारा और करछना पर चर्चा तेज
अगर निषाद पार्टी को बारा विधानसभा सीट मिलती है तो यहां से भाजपा के वर्तमान विधायक डॉ. अजय भारती, आकांक्षा सोनकर, विभव नाथ भारतीय आदि दावेदार हो सकते हैं। इसी तरह करछना विधानसभा सीट से पूर्व विधायक दीपक पटेल, पीयूष रंजन निषाद, डॉ. भगवत पांडेय आदि के नाम चर्चा में हैं।


गंगापार की हंडिया विधानसभा सीट से प्रदेश के एक पूर्व मंत्री का नाम निषाद पार्टी के संभावित उम्मीदवार के रूप में चल रहा है। इस बारे में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी का कहना है कि सीट बंटवारे का काम संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का है। संगठन जो भी निर्णय लेगा सोच समझकर कर ही लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed