फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Assembly Election 2022: Deputy CM Keshav Prasad Maurya to file nomination today

UP Assembly Election 2022: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भारी गहमा-गहमी के बीच किया नामांकन

Thu, 03 Feb 2022 01:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Feb 2022 01:03 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को सिराथू विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मंझनपुर स्थित कलेक्ट्रेट में काफी गहमा-गहमी का माहौल रहा।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022: Deputy CM Keshav Prasad Maurya to file nomination today
कौशाम्बी : कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

चुनावी समर में बृहस्पतिवार को भाजपा और सपा के दिग्गजों ने ताल ठोंक दी। सिराथू सीट से भाजपा के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ पर्चा भरा, तो मंझनपुर से सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनको लेकर कांग्रेस उम्मीदवार अरुण विद्यार्थी समेत कुल चार प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। इसी के साथ डिप्टी सीएम के चुनाव मैदान में आने से सिराथू अब हॉट सीट बन गई है।

विज्ञापन



सिराथू सीट से भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य दिन के करीब 12 बजे संगठन के बड़े नेताओं के साथ नामांकन दाखिल करने कलक्ट्रेट पहुंचे। उनके नामांकन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा अद(एस) की अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के अलावा संगठन के कई नेता और जन प्रतिनिधि पहुंचे। केशव ने रिटर्निंग अफसर विनय कुमार गुप्ता के समक्ष तीन सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन



उनके प्रस्तावक के तौर पर सिराथू के विधायक शीतला प्रसाद पटेल, जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी और संतोष कुमार मौजूद रहे। इससे पहले डिप्टी सीएम ने सबससे पहले अपनी मां धनपत्ती देवी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह शक्तिपीठ कड़ा धाम पहुंचे। पत्नी राजकुमारी मौर्या के साथ मां शीतला के दरबार में पूजा-अर्चना की। लौटते वक्त रास्ते में कई जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंझनपुर सीट से सपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज ने सादगी के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर आरओ प्रखर उत्तम के समक्ष तीन सेट में नामांकन दाखिल किया। इनके नामांकन में प्रदीप कुमार, मानसिंह व परवेज अख्तर प्रस्तावक रहे। इसी तरह मंझनपुर से ही कांग्रेस उम्मीदवार अरुण विद्यार्थी और चायल सीट से भारतीय युवा एकता मोर्चा की प्रत्याशी अर्चना गौतम ने भी तीन-तीन सेेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।

UP Assembly Election 2022: Deputy CM Keshav Prasad Maurya to file nomination today
Kaushambi : कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। साथ में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल। - फोटो : Kaushambi

यूपी में भाजपा की फिर बनेगी सरकार - जेपी नड्डा
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नामांकन में हिस्सा लेने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यूपी में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। जनता का आशीर्वाद पहले था और आगे भी बना रहेगा। केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के समर्पित नेता हैं।


इनके ऊपर जनता का आशीर्वाद है। पांच काल तक उप मुख्यमंत्री के रूप में इन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य किया है और सभी लोगों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया है। विधायक और सांसद के रूप में भी केशव ने अच्छा कार्य किया है। 


यूपी में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा - केशव
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जीतेगी। भाजपा की फिर सरकार बनने जा रही है। सिराथू सहित कौशाम्बी की सभी तीनों सीटें गठबंधन सहित भाजपा जीतने जा रही है। उन्होंने आज एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed