फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: Asad-Saddam met Ashraf in jail before Umesh Pal's murder, video viral

यूपी : उमेश पाल की हत्या से पहले अशरफ से जेल में मिले थे असद-सद्दाम, वीडियो वायरल

Mon, 03 Apr 2023 12:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 12:17 AM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड की साजिश जेल में रचे जाने की कड़ियां जुड़ती जा रही हैं। फेसटाइम से अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की बात के बाद शूटरों को जेल में ही उनसे मिलवाया गया था। इसमें अशरफ के साले सद्दाम की भूमिका सामने आई है।

विज्ञापन
UP: Asad-Saddam met Ashraf in jail before Umesh Pal's murder, video viral
Prayagraj News : बरेली जेल के सामने माफिया अशरफ का असद और उसके साले सद्दाम के साथ वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड की साजिश जेल में रचे जाने की कड़ियां जुड़ती जा रही हैं। फेसटाइम से अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की बात के बाद शूटरों को जेल में ही उनसे मिलवाया गया था। इसमें अशरफ के साले सद्दाम की भूमिका सामने आई है। पांच लाख के इनामी शूटर असद अहमद की सद्दाम के साथ बरेली जेल में अशरफ से मुलाकात का वीडियो वायरल होने के बाद एसटीएफ नए सिरे से इस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन




विज्ञापन




सोशल मीडिया पर असद, सद्दाम के साथ अशरफ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो उमेश पाल की हत्या से कुछ दिन पहले का है। इस वीडियो में सद्दाम अपने बहनोई अशरफ को कपड़े से भरा बैग पकड़ाते दिख रहा है। उसके साथ असद अहमद भी खड़ा है। दो और युवक इस वीडियो में सद्दाम के साथ नजर आ रहे हैं, जिनकी पहचान में एसटीएफ जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक यह वीडियो उमेश पाल की हत्या से कुछ दिन पहले का है। इस वीडियो के बरेली जेल का होने की बात कही जा रही है। इसके कुछ दिन बाद ही उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। इस वीडियो के के जरिए पहली बार सद्दाम की भी तस्वीर सामने आई है। इससे पहले सद्दाम की तस्वीर भी पुलिस के पास नहीं थी।

अब पुलिस इस तस्वीर की मदद से असद, सद्दाम के अलावा अन्य शूटरों तक पहुंचने के साथ ही उमेश पाल हत्याकांड की साजिशों का खुलासा करने में एसटीएफ की राह आसान हो सकती है। सद्दाम के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल ठिकाने बदलने की वजह से वह अभी तक हाथ नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed