आजम खां को ओवैसी का पत्र : तीन पन्ने की चिट्ठी में कहा- मुसलमानों की हमदर्द नहीं है सपा, साथ आएं रहनुमाई करें और पहचान दिलाएं
शीघ्र ही ओवैसी के करीबी सिपहसालार जेल में जाकर आजम खां से मुलाकात कर सकते हैं। इसके लिए आजम खां से मिलने का समय भी मांगा गया है। ओवैसी के इस कदम से सपा की आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेल में बंद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के करीबियों के द्वारा सपा मुखिया अखिलेश यादव पर सपा निशाना साधने के बाद अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने आजम खां को अपने पालने में लाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। पार्टी ने आजम खां को एआईएमआईएम में शामिल होने का न्योता दिया है।
जेल में बंद आजम खान को चिट्ठी भेजी
शीघ्र ही ओवैसी के करीबी सिपहसालार जेल में जाकर आजम खां से मुलाकात कर सकते हैं। इसके लिए आजम खां से मिलने का समय भी मांगा गया है। ओवैसी के इस कदम से सपा की आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आजम खां के जाने के बाद सपा के तमाम बड़े मुस्लिम नेता भी ओवैसी की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सपा से नाराज बताए जा रहे आजम खान को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने अपनी पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है। पार्टी ने सीतापुर जेल में बंद आजम खान को चिट्ठी भेजी है। यह चिट्ठी पार्टी प्रवक्ता मोहम्मद फरहान की ओर से लिखी गई है।
शीघ्र ही जेल जाकर आजम से मिल सकते हैं ओवैसी के सिपहसालार
तीन पन्ने की इस चिट्ठी में लिखा गया है कि समाजवादी पार्टी मुसलमानों की कतई हमदर्द नहीं है। वह मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक की तरह समझती है। पिछले तीन सालों में आजम खान और उनके परिवार के लिए अखिलेश यादव व उनके सिपहसालारों ने कोई ठोस आवाज नहीं उठाई। आजम खान से आग्रह किया गया है कि वह एआईएमआईएम में शामिल होकर पार्टी कार्यकर्ताओं की रहनुमाई करें।
साथ मिलकर आजम खां मुसलमानों को सियासी पहचान दिलाएं
असदुद्दीन ओवैसी के साथ मिलकर आजम खां मुसलमानों को सियासी पहचान दिलाएं। आजम खान से जेल में मुलाकात का समय भी मांगा गया। आजम की सहमति मिलने के बाद एआईएमआईएम के नेता जेल में मिलने जाएंगे। जेल में आजम खान को पार्टी में शामिल होने का औपचारिक न्योता दिया जा सकता है। बता दें कि आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम सपा के टिकट पर हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए हैं।