फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: Accountant accused of misappropriation of 1.2 crores jailed, EOW team arrested

यूपी : 1.2 करोड़ की हेराफेरी के आरोपी लेखाकार को जेल, ईओडब्ल्यू की टीम ने किया गिरफ्तार

Thu, 15 Sep 2022 06:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Sep 2022 06:06 AM IST
सार

आरोपी मूल रूप से आंबेडकर नगर जनपद के जगदीशपुर, थाना राजे सुल्तानपुर का रहने वाला है। 2014 में उस पर सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी व कूटरचित दस्तावेजों के जरिये 1.2 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगा था। 

विज्ञापन
UP: Accountant accused of misappropriation of 1.2 crores jailed, EOW team arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में तैनात लेखाकार मदनगोपाल गौड़ को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। लखनऊ से आई टीम उसे कर्नलगंज थाने ले गई, जहां दाखिले के बाद उसे कोर्ट की अनुमति से जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन



आरोपी मूल रूप से आंबेडकर नगर जनपद के जगदीशपुर, थाना राजे सुल्तानपुर का रहने वाला है। 2014 में उस पर सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी व कूटरचित दस्तावेजों के जरिये 1.2 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगा था। 
विज्ञापन



इस मामले में तत्कालीन अफसरों ने कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला बड़ी राशि का था, ऐसे में कुछ दिनों बाद विवेचना ईओडब्ल्यू को सौंप दी गई। विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए ईओडब्ल्यू ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के सदस्य दोपहर में डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे। वहां आरोपी नहीं मिला। पूछने पर पता चला कि वह ट्रेजरी गया है, जिसके बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कर्नलगंज थाने ले जाकर दाखिल करते हुए पुलिस को सौंप दिया गया। कर्नलगंज पुलिस की एक टीम आरोपी को लेकर कोर्ट पहुंची जहां मजिस्ट्रेट की अनुमति मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि ईओडब्ल्यू की पांच सदस्यीय टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। रिमांड मंजूर होने पर उसे नैनी जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed