{"_id":"57912dad4f1c1b6949c4c6a9","slug":"up-2-016-pcs-exam-20th-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पीसीएस-2016 मुख्य परीक्षा 20 सितंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पीसीएस-2016 मुख्य परीक्षा 20 सितंबर से
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश भर के डेढ़ दर्जन के करीब सरकारी विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 946 पद भरे जाने हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने 2016 एवं 2017 में होने वाली परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी कैलेंडर में 2016 में अगस्त से दिसंबर माह के बीच होने वाली परीक्षाओं के कार्यक्रम के साथ 2017 में होने वाली सभी परीक्षाओं के कार्यक्रम शामिल हैं। आयोग की सबसे प्रमुख पीसीएस मुख्य परीक्षा 20 सितंबर से प्रस्तावित है, जबकि पीसीएस जे की प्रारंभिक परीक्षा 16 अक्तूबर को होगी।
आयोग की ओर से जारी परीक्षा कैलेंडर में सहायक वन संरक्षक-2015 की परीक्षा नौ अगस्त से 21 अगस्त 2016 के बीच होगी। अपर निजी सचिव परीक्षा-2010 सामान्य अंगेजी 28 अगस्त, अपर निजी सचिव-2010 अंग्रेजी आशुलेखन चार सितंबर, अपर निजी सचिव परीक्षा-2010 कंप्यूटर टेस्ट 11 सितंबर को होगी। राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए प्रवक्ता-2015 पदों की स्क्रीनिंग परीक्षा 25 सितंबर, सम्मिलित राज्य, प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा-2016 20 सितंबर से होगी। उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (पीसीएस जे)-2016 प्रारंभिक परीक्षा 16 अक्तूबर को, समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 27 नवंबर, उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (पीसीएस जे)-2016 मुख्य परीक्षा 18 दिसंबर से होगी।
आयोग की ओर से 2017 में होने वाली प्रमुख परीक्षाओं में सहायक कुलसचिव परीक्षा-2015 के लिए 19 फरवरी, सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2017 के लिए 19 मार्च की तिथि एवं समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी-2016 मुख्य परीक्षा 25 एवं 26 जून को होगी। अपर निजी सचिव-2016 परीक्षा दो जुलाई, सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2017 मुख्य परीक्षा 17 जुलाई से होगी, अपर निजी सचिव परीक्षा-2016 हिंदी, अंग्रेजी टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा 22 अगस्त से एवं सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा-2016 परीक्षा 10 दिसंबर को होगी।