फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: 18 percent candidates left the exam in PGT 2021, the exam was successfully completed at all district headquarters

यूपी : पीजीटी 2021में 18 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा, सभी जिलों मुख्यालयों पर सकुशल संपन्न हुई परीक्षा

Wed, 18 Aug 2021 06:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Aug 2021 06:15 PM IST
सार

पहली पाली में सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे के बीच पहली पाली में पांच विषयों नागरिक शास्त्र,गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत, संगीत वादन की परीक्षा हुई। इसमें 115484 अभ्यर्थियों के लिए 288 केंद्र बनाए गए थे।

विज्ञापन
UP: 18 percent candidates left the exam in PGT 2021, the exam was successfully completed at all district headquarters
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की पीजीटी 2021 की 11 विषयों की लिखित परीक्षा बुधवार कोे सूबे के सभी जिला मुख्यालयों पर सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा नियंत्रक एवं चयन बोर्ड के उपसचिव नवल किशोर ने बताया कि दूसरे दिन की परीक्षा में कुल 207509 अभ्यर्थियों को प्रवेश निर्गत किए थे। कुल 169530 यानी 81.69 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 37979 यानी 18.30 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


पहली पाली में सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे के बीच पहली पाली में पांच विषयों नागरिक शास्त्र,गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत, संगीत वादन की परीक्षा हुई। इसमें 115484 अभ्यर्थियों के लिए 288 केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली की परीक्षा में 93044 यानी 80.57  फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा शामिल हुए। जबकि 22440 यानी 19.43 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


दूसरी पाली में सुबह ढाई से साढ़े चार बजे तक में छह विषयों अंग्रेजी, कृषि, शिक्षा शास्त्र, कला, सैन्य विज्ञान, गृह विज्ञान की परीक्षा में कुल 92025 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसके लिए कुल 237 केंद्र बनाए गए थे। दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 76486 यानी 83.11 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 15539 यानी 16.89 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। चयन बोर्ड के उपसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर ने बताया कि सूबे भर में परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। कहीं से भी परीक्षा में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed