फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Unnao Ganga Expressway Accident: They set out for a stroll together; now, their biers will be carried out toge

उन्नाव गंगा एक्सप्रेस वे हादसा : साथ निकले थे सैर पर, अब साथ उठेंगी अर्थियां

Sat, 13 Jun 2026 01:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Jun 2026 01:15 PM IST
सार

जाफरपुर-बाबूगंज के चार दोस्त हंसी-खुशी शिमला घूमने के लिए शुक्रवार की सुबह घर से निकले थे। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि कुछ घंटों बाद उनकी मौत की खबर गांव पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
Unnao Ganga Expressway Accident: They set out for a stroll together; now, their biers will be carried out toge
फूलपुर के जाफरपुर उर्फ बाबूगंज में उन्नाव हादसे से पहले साथ में खड़े चारों दोस्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जाफरपुर-बाबूगंज के चार दोस्त हंसी-खुशी शिमला घूमने के लिए शुक्रवार की सुबह घर से निकले थे। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि कुछ घंटों बाद उनकी मौत की खबर गांव पहुंच जाएगी। उन्नाव जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में फूलपुर के तीन युवकों समेत चार दोस्तों की मौत से इलाके में मातम पसरा है।
विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जाफरपुर उर्फ बाबूगंज निवासी अनुपम गुप्ता (33) पुत्र अजय कुमार गुप्ता, उदय सिंह (29) पुत्र रामसिंह, विजय (42) पुत्र मकसूदन लाल तथा प्रतापगढ़ जिले के मानधाता निवासी अमन कश्यप (27) शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे कार से शिमला घूमने के लिए निकले थे। अमन अपनी बुआ के घर बाबूगंज आया था और वहीं से चारों दोस्त यात्रा पर रवाना हुए थे।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि दोपहर करीब 3:20 बजे उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा भिड़ीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी बांगरमऊ भेजा गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति काफी तेज थी। माना जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे ट्रक में जा घुसी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया और क्रेन की मदद से वाहन को हटवाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


हादसे की खबर जैसे ही जाफरपुर और बाबूगंज पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजन और रिश्तेदार उन्नाव के लिए रवाना हो गए। देर शाम तक गांव के लोगों की भीड़ मृतकों के घरों पर जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed