फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Unknown vehicle crushed two cooks riding a bike on the highway, one died

Prayagraj : हाईवे पर बाइक सवार बावर्चियों को अज्ञात वाहन ने कुचला, एक की मौत, गोपीगंज से लौट रहे थे खाना बनाकर

Sat, 07 Feb 2026 05:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Feb 2026 05:24 PM IST
सार

हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत बाजार में शुक्रवार देर रात शादी समारोह में खाना बनाकर घर लौट रहे बाइक सवार तीन बावर्चियों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इसमें एक की मौत हो गई जबकि दो अन्य ही हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Unknown vehicle crushed two cooks riding a bike on the highway, one died
लालचंद। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत बाजार में शुक्रवार देर रात शादी समारोह में खाना बनाकर घर लौट रहे बाइक सवार तीन बावर्चियों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इसमें एक की मौत हो गई जबकि दो अन्य ही हालत गंभीर है। इलाज के दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

हंडिया के सैदाबाद लालापुर जमशेदपुर निवासी लालचंद्र (50) पुत्र मेवालाल बावर्ची थे। शुक्रवार को वह गांव के ही दो साथी हरिश्चंद्र पुत्र सीताराम और चरन सिंह पुत्र विजयनाथ के साथ बाइक से भदोही के गोपीगंज में आयोजित शादी समारोह में खाना बनाने के लिए गए थे। परिजनों के अनुसार देर रात करीब बारह बजे सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


जैसे ही उनकी बाइक बरौत बाजार के पास पहुंची थी कि पीछे से आ रहा अज्ञात वाहन उन्हें रौंदते हुए निकल गया। हादसे की खबर पाकर पहुंची हंडिया पेट्रोलिंग पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए उपरदहां सीएचसी में भर्ती कराया, जहां लालचंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि हरिश्चंद्र और चरन सिंह की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कच्ची गृहस्थी में टूट गया परिवार

पोस्टमार्टम के लिए आए मृतक के भांजे दिनेश कुमार ने बताया कि लालचंद्र के परिवार में उनकी पत्नी ऊषा देवी के अलावा चार बेटियां और दो बेटे हैं। 15 साल का सबसे बड़ा बेटा अंकित और नौ साल का विपिन है। सभी चार बेटिया सविता, सुनीता, नीता और संगीता पिता की मौत से पूरी तरह से अभी अनजान हैं। अब परिवार की जिम्मेदारी बड़े बेटे अंकित पर आ गई है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed