फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   University students suspended

विश्वविद्यालय के तीन छात्र निलंबित

Fri, 02 Jun 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 02 Jun 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
University students suspended
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि वे इस्तीफा देने को हैं तैयार
अनुशासनहीनता के आरोप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के तीन छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 10 जून तक अपना जवाब देने को कहा गया है। 28 अप्रैल को हॉस्टल के मुद्दे पर हुए बवाल के दौरान जिन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, उनमें तीनों छात्रों के नाम हैं। निलंबित छात्रों में छात्रसंघ उपाध्यक्ष अदील हमजा का नाम भी शामिल है। छात्रों का कहना है कि वीसी के भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। निलंबन जैसी कार्रवाई से विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी आवाज नहीं दबा सकेगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो.रामसेवक दुबे ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में निरंतर अनुशासनहीनता के आरोप में अदील हमजा, आनंद कुमार सिंह ‘निक्कू’ और अनुभव उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है। तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 28 अप्रैल को हुए बवाल में तीनों नामजद हैं। इसके अलावा भी कई मौकों पर इन छात्रों ने अनुशासनहीनता की, जिसकी वजह से इनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. रतन लाल हांगलू के खिलाफ जारी छात्रों का आंदोलन और जोर पकड़ सकता है।
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्र पहले से ही निलंबित चल रहे हैं और विश्वविद्यालय प्रशासन ने रोहित के निलंबन की अवधि भी बढ़ा दी है। निलंबित छात्र आनंद कुमार सिंह का कहना है कि पहले भी आंदोलन के दौरान उन्हें निलंबित और निष्कासित किया जा चुका है, लेकिन बाद में उनका निलंबन एवं निष्कासन वापस हो गया। विश्वविद्यालय प्रशासन को अगर लगता है कि इस तरह की कार्रवाई से छात्रों की आवाज दबाई जा सकती है तो यह विवि प्रशासन की गलतफहमी है। इस कार्रवाई के बाद छात्रों का आंदोलन और मुखर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed