{"_id":"5cafa128bdec221446319cfe","slug":"university-of-allah-vidyarthi-worse-than-being-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडियो वायरल होने से बिगड़ा इलाहाबाद विश्वविद्यालय का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडियो वायरल होने से बिगड़ा इलाहाबाद विश्वविद्यालय का माहौल
Fri, 12 Apr 2019 01:48 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
allahabad university
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की एक महिला प्रोफेसर और एक महिला साहित्यकार के बीच बातचीत का कथित ऑडियो जारी होने के बाद कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू एक बार फिर चर्चा में हैं और उनका लेकर विश्वविद्यालय में विरोध तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंका।
छात्रों ने कहा कि कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू के कार्यकाल में इविवि की एनआईआरएफ रैंकिंग लगातार गिरती चली गई और विश्वविद्यालय के टॉप 200 शिक्षण संस्थानों की सूची से भी बाहर हो चुका है। नैक ग्रेडिंग में भी विश्वविद्यालय को तगड़ा झटका लगा है। विश्वविद्यालय के दुदर्शा के लिए जिम्मेदार इविवि प्रशासन के पास अब तक इस बात का जवाब नहीं दे सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, पूर्व में कुलपति को एक महिला लेखिका बीच आपत्तिजनक बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। अब इविवि की एक महिला प्रोफेसर और उस महिला लेखिका के बीच का ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुलपति को लेकर तमाम तरह की गंभीर आपत्तियां उठाई गईं हैं।
उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वायरल ऑडियो से स्पष्ट है कि कुलपति का महिलाओं के प्रति रवैया अच्छा नहीं है और यह ऑडियो विश्वविद्यालय को शर्मसार करने वाला है। छात्रसंघ उपमंत्री सत्यम सिंह ने कहा कि हम छात्रावासों का दौरा करेंगे और दिल्ली जाकर एक-एक छात्र को जोड़कर कुलपति के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे। कुलपति को विश्वविद्यालय से बाहर भेजकर रहेंगे। छात्रसंघ महामंत्री शिवम सिंह ने कहा कि आवाज उठाने पर छात्रसंघ पदाधिकारियों को प्रताड़ित किया जाता है लेकिन छात्र संघर्ष से पीछे हटने वाले नहीं। इस मौके पर छात्र नेता अंकित यादव, दुर्गेश सिंह, अरविंद यादव, पंकज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इन दिनों वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं और वहां का माहौल भी लगतार बिगड़ रहा है। ऐसे में इविवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय परिसर में सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों को तैनात किए जाने की मांग की है। हालांकि पत्र में कहा गया है कि परीक्षा के दौरान आने-जाने वाली छात्राओं के साथ अभद्रता करने, छींटाकशी, दुर्व्यवहार करने की शिकायतें आ रही हैं। ऐसे में सादे कपड़ों में पुलिस फोर्स तैनात करने की जरूरत है।