फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   University LLB course in clearance !

विवि में एलएलबी कोर्स को मिली अनुमति!

Thu, 07 Jul 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 07 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
University LLB course in clearance !
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : Getty
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के एलएलबी तीन वर्षीय और बीएएलएलबी पांच वर्षीय कोर्सेज को लेकर बना गतिरोध अब दूर होने जा रहा है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से इन पाठ्यक्रमों को अनुमति मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन को अभी काउंसिल के अधिकारिक पत्र का इंतजार है। इन आश्वासनों के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने जल्द ही प्रवेश परीक्षा कराके इसी महीने में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने की भी तैयारी की है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के दो पाठ्यक्रमों के लिए वर्षों से काउंसिल से अनुमति नहीं ली गई है। इस बाबत हाईकोर्ट के आदेश पर इन पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया बीच में रोक दी गई। हालांकि दोनों कोर्सेज के लिए आवेदन लिए जा चुके हैं। विश्वविद्यालय के अफसरों का कहना है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया की बैठक में इन पाठ्यक्रमों के संचालन की अनुमति प्रदान कर दी गई है। विधि विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर आरके चौबे ने भी अनुमति मिलने की बात कही। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिनों में स्वीकृति का पत्र मिल जाएगा।

विज्ञापन


इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय छात्रसंघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने बुधवार को कुलपति को ज्ञापन सौंपकर प्रवेश परीक्षाओं में गड़बड़ी की बाबत ऑनलाइन शिकायत और साक्ष्य लिए जाने की मांग की। छात्रों का कहना था कि इसके लिए परीक्षा कराने वाली एजेंसी की ओर से वेबसाइट पर एक विकल्प दिया जाए। ताकि, विद्यार्थी निर्भिक होकर शिकायत कर सकें। उन्होंने जांच समिति में शामिल सदस्यों के नाम सार्वजनिक करने की भी मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में निवर्तमान महामंत्री सिद्धार्थ सिंह गोलू, संयुक्त मंत्री श्रवण कुमार जायसवाल, सांस्कृतिक मंत्री जितेंद्र शुक्ला, सूर्य प्रकाश मिश्र, सूरज चौरसिया आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed