फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   university hostels will washout from 12 june

इविवि के हॉस्टल 12 जून से कराए जाएंगे खाली

Tue, 05 Jun 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 05 Jun 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
university hostels will washout from 12 june
allahabad university
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और ट्रस्ट के हॉस्टलों को पूरी तरह से खाली कराने के लिए 12 जून से वॉशआउट अभियान चलाया जाएगा। 15 जून तक सभी हॉस्टल खाली करा लिए जाएंगे। यह निर्णय सोमवार को पुलिस और इविवि प्रशासन के अफसरों की संयुक्त बैठक में लिया गया। हालांकि वॉशआउट अभियान से पहले छात्र-छात्राओं को हॉस्टल खाली करने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। इसके बाद पुलिस फोर्स की मदद से हॉस्टल खाली कराए जाएंगे।
विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि सभी अंत:वासियों को हॉस्टल छोड़ने के लिए पांच से 11 जून तक का समय दिया जाएगा। इस दौरान छात्र-छात्राओं को स्वेच्छा से हॉस्टल खाली करके फर्नीचर आदि सभी समान और कमरे की चाभी छात्रावास अधीक्षक के हवाले करनी होगी। अगर कोई छात्र या छात्रा स्वेच्छा से हॉस्टल खाली नहीं करता है और छात्रावास का कोई सामान चुराकर या बलपूर्वक अपने साथ ले जाता है तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी और भविष्य से छात्रावास की सुविधा से वंचित कर दिया जाएगा। सत्र 2017-18 के स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष, स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष, विधि स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को उनका परीक्षाफल घोषित होने पर उत्तीर्ण होने एवं आगामी सत्र के लिए विश्वविद्यालय का निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद नए सिरे से हॉस्टल आवंटित किए जाएंगे। नए सत्र में भी हॉस्टल पाठ्यक्रमवार आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


एमए फाइनल के जिन छात्रों को संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा में शामिल होना है, उनसे छात्रावास 13 जून खाली नहीं कराए जाएंगे। विश्वविद्यालय के नियमित शोधार्थियों, नियमित दिव्यांग विद्यार्थियों और देश की किसी भी आयोग की मुख्य परीक्षा में शामिल होने जा रहे विश्वविद्यालय के नियमित छात्रों के लिए चार समर हॉस्टल बनाए जाएंगे। ऐसे विद्यार्थियों को 11 जून तक डीएसडब्ल्यू कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करना है। इविवि के हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों के लिए एएनझा, ट्रस्ट के हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों के लिए केपीयूसी एवं हॉलैंड हॉल और महिला हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के लिए हॉल ऑफ रजिडेंस को समर हॉस्टल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिथि-हॉस्टलों के नाम
12 जून-ताराचंद छात्रावास, शताब्दी ब्वॉयज, सर सुंदर लाल, मुस्लिम बोर्डिंग हाउस, हिंदू हॉस्टल
13 जून-महिला छात्रावास परिसर के सभी हॉस्टल (शताब्दी और हॉल ऑफ रेजिडेंस को छोड़कर)
14 जून-जीएन झा हॉस्टल, पीसी बनर्जी हॉस्टल, एसआरके छात्रावास, शताब्दी महिला हॉस्टल, हाल ऑफ रजिडेंस
15 जून-डायमंड जुबली छात्रावास, केपीयूसी हॉस्टल, एएन झा हॉस्टल, हॉलैंड हॉल छात्रावास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed