{"_id":"5da37b968ebc3e93ba1b2f27","slug":"university-elecation-allahabad-news-ald257434092","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि के साथ सीएमपी में भी छात्र परिषद का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि के साथ सीएमपी में भी छात्र परिषद का चुनाव
विज्ञापन

छात्र परिषद के लिए 21 एवं 22 अक्तूबर को वोटिंग
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में मतदान 23 एवं 24 को
प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज में छात्र परिषद का चुनाव इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के चुनाव के साथ होगा। यानी कक्षा प्रतिनिधि के लिए मतदान 21 अक्तूबर और छात्र परिषद पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान 22 अक्तूबर को होगा। हालांकि इविवि के मुकाबले सीएमपी में नामांकन प्रक्रिया एक दिन पहले 15 अक्तूबर से ही शुरू हो जाएगी।
वहीं, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज कक्षा प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मतदान 23 अक्तूबर और छात्र परिषद पदाधिकारियों के लिए मतदान 24 अक्तूबर को होगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की ओर से छात्र परिषद चुनाव का कार्यक्रम जारी किए जाने के बाद सबसे पहले इलाहाबाद डिग्री कॉलेज ने छात्र परिषद का चुनाव कार्यक्रम जारी किया था। रविवार को सीएमपी डिग्री कॉलेज और ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज का भी चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया। वहीं, श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में चुनाव की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम सोमवार को जारी किए जाने की तैयारी है।
सीएमपी का चुनाव कार्यक्रम
तिथि - कार्यक्रम
15 अक्तूबर - कक्षा प्रतिनिधि के लिए नामांकन फॉर्म की बिक्री सुबह दस से दोपहर एक बजे तक एवं नामांकन सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक
16 अक्तूबर - कक्षा प्रतिनिधि के लिए नामांकन फॉर्म की बिक्री सुबह दस से दोपहर एक बजे तक, नामांकन सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक, कक्षा प्रतिनिधि के प्रत्याशियों की सामान्य सूची शाम चार बजे
विज्ञापन
17 अक्तूबर - आपत्ति, नामांकन पत्रों की जांच, आपत्तियों का निस्तारण सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक
18 अक्तूबर - कक्षा प्रतिनिधि के प्रत्याशियों की नाम वापसी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक
19 अक्तूबर - कक्षा प्रतिनिधि के वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन सुबह 10 बजे, प्रत्याशियों के साथ बैठक अपराह्न दो बजे
20 अक्तूबर - चुनाव संबंधी तैयारी पूरे दिन
21 अक्तूबर - मतदान सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक, मतगणना दोपहर दो बजे से, चुनाव परिणाम की घोषणा एवं निर्वाचित कक्षा प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण मतगणना के बाद
22 अक्तूबर - कक्षा प्रतिनिधियों को पदाधिकारी पद के लिए नामांकन फॉर्म की बिक्री सुबह 10 से दोपहर 12 बजे, नामांकन सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे, नाम वापसी अपराह्न 1.30 बजे, वैध प्रत्याशियों की सूची अपराह्न दो बजे, मतदान दोपहर 2.30 ये 3.30 बजे तक, मतगणना शाम चार बजे से, चुनाव परिणाम एवं निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण मतगणना के बाद
ईश्वर शरण का चुनाव कार्यक्रम
तिथि - कार्यक्रम
16 एवं 17 अक्तूबर - कक्षा प्रतिनिधियों के लिए नामांकन पत्रों की प्राप्ति कॉलेज की वेबसाइट ‘www.isdc.ac.in’ से शाम पांच बजे तक
18 अक्तूबर - नामांकन सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक
21 अक्तूबर - नाम वापसी एवं आपत्ति सुबह 10 से 11 बजे तक, प्रत्याशियों की अंतिम सूची शाम चार बजे
23 अक्तूबर - कक्षा प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मतदान सुबह 8.30 से अपराह्न 12.30 बजे तक, मतगणना अपराह्न 1.30 बजे से, मतगणना के बाद चुनाव परिणाम
24 अक्तूबर - छात्र परिषद के पदाधिकारियों के लिए प्रत्याशियों का नामांकन सुबह नौ से 10 बजे तक, नाम वापसी एवं आपत्ति सुबह 10 से 10.30 बजे तक, मतदान सुबह 11 से अपराह्न 12 बजे तक, इसके बाद मतगणना, चुनाव परिणाम एवं शपथ ग्रहण
नामांकन के साथ देने होंगे कई सर्टिफिकेट
इविवि में छात्र परिषद के चुनाव के तहत नामांकन 16 अक्तूबर को होगा। कक्षा प्रतिनिधि के प्रत्याशियों को नामांकन फॉर्म भरने के साथ कई तरह के सर्टिफिकेट और शपथ पत्र भी देने होंगे। दो दिन की छु्ट्टी के बाद विश्वविद्यालय सोमवार को खुलेगा और प्रत्याशियों के पास सर्टिफिकेट एवं शपथ पत्र बनवाने के लिए केवल दो दिन का समय होगा। प्रत्याशियों का नामांकन फॉर्म के साथ परीक्षा नियंत्रक से प्राप्त प्रमाणपत्र, विभाग के हेड अथवा कोऑर्डिनेट का प्रमाणपत्र, प्रॉक्टर का प्रमाणपत्र, वित्त अधिकारी का प्रमाणपत्र, थाना प्रभारी का प्रमाणपत्र, नोटरी के साथ शपथ पत्र, नोटरी के साथ उपनाम जोड़ने के लिए शपथ पत्र भी जमा करना होगा।
छात्र परिषद के विरोध में ली लाल पद्मधर की शपथ
प्रयागराज। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले हॉस्टल के छात्रों ने छात्र परिषद का विरोध करते हुए शहीद लाल पद्मधर की शपथ ली कि वे इविवि प्रशासन द्वारा ‘नामित चाटुकार समिति’ के सदस्यों को छात्रसंघ भवन में प्रवेश नहीं करने देंगे और छात्र परिषद के चुनाव का शतप्रतिशत बहिष्कार करेंगे। छात्र नेता अवनीश यादव, अतेंद्र सिंह, प्रसून सिंह, अजय सम्राट, सत्यम कुशवाहा, धीरज यादव, सत्यम सिंह सनी, जितेंद्र राज, आनंद, नवीन मिश्र, अखिलेश यादव, सघ्त्यम पांडेय, शिवम सिंह, सौरभ सिंह बंटी, अनुभव सिंह छोटू आदि ने विभिन्न हॉस्टलों में जाकर छात्रों को यह शपथ दिलाई।