फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Union Minister Tamta said: Modi's guarantee is fulfilling the expectations of the people

केंद्रीय मंत्री टम्टा बोले : जनता की उम्मीदों को पूरा कर रही है मोदी की गारंटी, बजट में रखा हर वर्ग का ध्यान

Sat, 27 Jul 2024 05:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Jul 2024 05:27 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रयागराज आस्था और ज्ञान का केंद्र है। महाकुंभ के मद्देनजर यहां पर काफी विकास कराया जा रहा है। पिछले दस सालों में प्रयागराज का जितना विकास हुआ है उतना विकास आजादी के बाद से कभी नहीं किया गया।

विज्ञापन
Union Minister Tamta said: Modi's guarantee is fulfilling the expectations of the people
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग अजय टम्टा ने कहा कि मोदी सरकार का बजट गरीबों और समाज में पिछड़ी पंक्ति में खड़े लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह बजट आम जनता से लेकर गरीबों सबकी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है। मोदी सरकार बनने पर 2014 में ही देश के विकास का जो रोडमैप तैयार किया गया है उसी रास्ते पर सरकार चल रही है और मोदी की गारंटी गरीबी को दूर करने का प्रयास कर रही है। केंद्रीय मंत्री टमटा शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित बजट चर्चा विषय पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रयागराज आस्था और ज्ञान का केंद्र है। महाकुंभ के मद्देनजर यहां पर काफी विकास कराया जा रहा है। पिछले दस सालों में प्रयागराज का जितना विकास हुआ है उतना विकास आजादी के बाद से कभी नहीं किया गया। उन्होंने प्रयागराज में नए रिंग रोड के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने की बात कही साथ ही निर्माणाधीन रिंग रोड का निर्माण तेजी के साथ समयावधि में पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही गंगा पर नए पुल के निर्माण पर भी मंथन किया। उन्होंने प्रयागराज और आसपास के जनपदों को जोड़ने के लिए सिक्स लेन सड़कों का निर्माण कराने की बात कही।

विज्ञापन

Union Minister Tamta said: Modi's guarantee is fulfilling the expectations of the people
कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा। - फोटो : अमर उजाला।

दूरदर्शिता के साथ हो रहा विकास

कहा कि मोदी सरकार आगामी पांच दस साल की नहीं 2047 और उससे आगे के समय की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सड़क, ओवरब्रज और पुलों का निर्माण कर रही है। जिससे आम जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का मानना था कि देश तब तक खुशहाल नहीं हो सकता जब तक समाज की अंतिम पक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण और योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच जाता है। इसलिए भाजपा सरकार अंत्योदय योजना पर कार्य कर रही है। पहले की सरकारें तो खुद ही स्वीकार करती थीं कि वह दिल्ली से एक रुपया भेजती हैं तो गांव में 15 पैसे पहुंचते हैं। बाकी पैसे रास्ते में खत्म हो जाते हैं। ॉ

मोदी सरकार ने गरीबों का बैंक में खाता खुलवाया तो विपक्षियों ने इसको मुद्दा बनाते हुए इसकी आलोचना की थी। आज पूरा पैसा गरीबों के खाते में पहुंच जाता है। पीएम मोदी दिल्ली में रिमोट का बटन दबाते हैं और 11 करोड़ गरीबों के खाते में सीधे धन पहुंच जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed