फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Union Minister Meghwal said: Workers should get involved in making Mahakumbh a success

केंद्रीय मंत्री मेघवाल बोले : महाकुंभ को सफल बनाने में जुट जाएं कार्यकर्ता, हर तीर्थयात्री का रखें ध्यान

Fri, 03 Jan 2025 05:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Jan 2025 05:34 PM IST
सार

दिल्ली से आने वाली फ्लाइट से प्रयागराज पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री ने कार्यकर्ताओं का कुशल क्षेम पूछते हुए उनसे महाकुंभ आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। कहा कि अतिथि देवो भव: का मंत्र लेकर हमें महाकुंभ में आने वाले हर एक तीर्थ यात्री का ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन
Union Minister Meghwal said: Workers should get involved in making Mahakumbh a success
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल शुक्रवार की दोपहर प्रयागराज पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं से मुलाकात कर उन्हें जहां एक ओर नववर्ष की शुभकामनाएं दी तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा कि महाकुंभ को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं।

विज्ञापन


दिल्ली से आने वाली फ्लाइट से प्रयागराज पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री ने कार्यकर्ताओं का कुशल क्षेम पूछते हुए उनसे महाकुंभ आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। कहा कि अतिथि देवो भव: का मंत्र लेकर हमें महाकुंभ में आने वाले हर एक तीर्थ यात्री का ध्यान रखना होगा। कहा कि सेवा भाव से तीर्थ यात्रियों की हर संभव सहायता की जाए।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाकुंभ 2025, हमारी सनातन संस्कृति का एक अद्भुत उत्सव है, जो न केवल एक धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि भारतीय सभ्यता, संस्कार और परंपराओं का जीवंत उदाहरण भी है। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, यमुनापार अध्यक्ष विनोद प्रजापति, नवीन शुक्ला, राकेश भारती, विवेक मिश्रा, मनोज कुशवाहा, देवेश सिंह, प्रशांत शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुरली मनोहर जोशी के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर होगी गोष्ठी

भाजपा के वरिष्ठ नेता पद्मभूषण पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी के जन्मदिवस (5जनवरी) की पूर्व संध्या शनिवार 4 जनवरी को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में सायं तीन बजे गोष्ठी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता सम्मिलित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed