{"_id":"61212ea78ebc3e887b79f8bb","slug":"union-minister-mahendra-nath-pandey-said-sp-and-bsp-remember-brahmins-only-at-the-time-of-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय बोले, सपा और बसपा को चुनाव के समय ही याद आते हैं ब्राह्मण, ब्राह्मण कोई चारा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय बोले, सपा और बसपा को चुनाव के समय ही याद आते हैं ब्राह्मण, ब्राह्मण कोई चारा नहीं
Sat, 21 Aug 2021 10:19 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:19 PM IST
सार
- महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि नैनी के उद्योगों की बेहतरी के लिए मंत्रालय बना रहा है योजना
विज्ञापन
डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव के पहले सपा और बसपा द्वारा ब्राह्मणों को रिझाने के लिए किए जा रहे तमाम कार्यक्रमों को देखते हुए भाजपा ने भी अपने ब्राह्मण नेता को मैदान में उतार दिया है। इसी क्रम में शनिवार को मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि चुनाव के समय ही समाजवादी पार्टी और बसपा को ब्राह्मणों की याद क्यों आती है। उन्होंने तंज कसा कि क्या ब्राह्मण चारा है। डा. महेंद्र नाथ ने यह बात शनिवार को संवाददाताओं से हुई बातचीत के दौरान कहीं।
प्रयागराज के यमुनापार में आयोजित तमाम कार्यक्रमों में शिरकत करने आए डा. महेंद्र नाथ ने कहा कि प्रदेश में बसपा के शासन काल में जितने फर्जी मुकदमे ब्राह्मणों पर हुए, उतने किसी भी शासनकाल में नहीं हुए। अब वही बसपा ब्राह्मणों को रिझाने के लिए ब्राह्मण सम्मेलन करवा रही है। यह सब छलावा है। वर्ष 2007 में बनी भाईचारा कमेटी पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या ब्राह्मण चारा है। इस कमेटी का 2012 और 2017 में पता नहीं चला। डा. महेंद्र नाथ ने कहा कि ब्राह्मण एक समझदार समाज है, वह सभी चीजों को समझते हैं। प्रदेश की योगी सरकार में जितना सम्मान ब्राह्मणों का है, उतना पहले कभी नहीं रहा।
उन्होंने बताया कि आज प्रयागराज में कार्यकर्ताओं के साथ तमाम स्थानों पर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी का बूथ विजय अभियान का संकल्प हर विधानसभा में लिया गया। करछना में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान 78 शक्ति केंद्रों की समीक्षा की गई। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि आज प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में खत्म हुए उद्योगों के बारे में जानकारी ली गई है। यहां उद्योग धंधों की बेहतरी के लिए मंत्रालय योजना बना रहा है। इसके पूर्व प्रयागराज आगमन पर सर्किट हाउस में उनका स्वागत महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती, सुबोध सिंह आदि ने किया।