फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Union Minister Giriraj said: Words Shahi and Peshwai should not be used in Mahakumbh

केंद्रीय मंत्री गिरिराज बोले : महाकुंभ में शाही और पेशवाई शब्द का न हो इस्तेमाल, संतों की मांग जायज

Sat, 14 Sep 2024 11:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Sep 2024 11:05 AM IST
सार

गिरिराज सिंह ने कहा कि साधु-संतों से अपील करूंगा कि अब मठ मंदिर छोड़ें और गांव-गांव जाकर लोगों में अलख जगाएं। अगर साधु-संत मठ मंदिर से नहीं निकलेंगे तो राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसे नेता सनातन धर्म को बचने नहीं देंगे। अखिलेश यादव आज से हिंदुओं को गाली नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन
Union Minister Giriraj said: Words Shahi and Peshwai should not be used in Mahakumbh
गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अखाड़ा परिषद और साधु संतों की मांग को जायज बताया है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में शाही और पेशवाई शब्द का प्रयोग नहीं होना चाहिए। संतों ने जो शाही और पेशवाई शब्द हटाने की मांग की है, यह 200 फीसदी सही है। गिरिराज ने यह बातें शुक्रवार शाम सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर कोई आपके घर पर कब्जा कर ले और जब आप शक्तिशाली होकर फिर से पर कब्जा प्राप्त करें तो उसके चिह्नों को मिटाएंगे या नहीं। मुगल और अंग्रेज आक्रांता थे। दोनों ने ही हमें लूटा,न केवल लूटा बल्कि लूट कर औरंगजेब रोड और बाबर रोड नाम भी रख दिया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि आजादी के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू को गुलामी के सभी ऐसे पद चिह्नों को मिटा देना चाहिए था, लेकिन उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया, ताकि तुष्टिकरण की राजनीति करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव-गांव में जाकर अलख जगाएं साधु संत

गिरिराज सिंह ने कहा कि साधु-संतों से अपील करूंगा कि अब मठ मंदिर छोड़ें और गांव-गांव जाकर लोगों में अलख जगाएं। अगर साधु-संत मठ मंदिर से नहीं निकलेंगे तो राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसे नेता सनातन धर्म को बचने नहीं देंगे। अखिलेश यादव आज से हिंदुओं को गाली नहीं दे रहे हैं। उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने भी जाति की राजनीति की और हिंदुओं पर गोली चलवाई। लोकसभा चुनाव के बाद अखिलेश को इतना अहंकार हो गया है कि वह हिंदुओं को गाली दे रहे हैं।

पूरे देश में लागू हो शिमला मॉडल

सर्किट हाउस में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पूरे देश में शिमला मॉडल लागू करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि अगर हम एकजुट होंगे तो कोई मोहम्मद गौरी और मुगल हरा नहीं सकता है। केंद्रीय मंत्री ने सीएम योगी आदित्यनाथ के उस बयान का भी समर्थन किया है, जिसमें सीएम योगी ने कहा था कि बंटोगे तो कटोगे। देश के हिंदुओं को हिमाचल से सबक लेना चाहिए अगर एक हो गए तो अवैध मस्जिदों को तोड़ना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed