फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Unhappy with the indecency of the police, traders closed shops and demonstrated

व्यापारियों ने किया ्रपदर्शन

Wed, 12 Feb 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Unhappy with the indecency of the police, traders closed shops and demonstrated
Unhappy with the indecency of the police, traders closed shops and demonstrated - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। कोतवाली से शाहगंज थाने तक चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने मंगलवार को दुकानें बंद रख विरोध जताया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में व्यापारी कोतवाली पहुंचे और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस दो दिनों से अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनका उत्पीड़न कर रही है। पुलिस दुकानें हटवाकर चालान तो कर रही है लेकिन, उनके साथ अभद्रता भी कर रही है। उनके इस व्यवहार का विरोध किया गया तो अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। इससे नाराज व्यापारी मंगलवार को दुकानें बंद कर नखास कोहना पर एकत्र हुए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग रखी। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस कानूनी कार्रवाई करे लेकिन व्यापारियों के साथ गाली-गलौज और अभद्रता न करे। उनके प्रदर्शन से खलीफा मंडी और नखास कोहना की अधिकतर दुकानें बंद रहीं। जो दुकानें खुलीं थीं, उन्हें घूम-घूमकर बंद कराया गया। प्रदर्शन के बाद व्यापारी शाम को कोतवाली पहुंचे और एसपी सिटी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने वहां मौजूद महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी से भी पुलिस की कार्रवाई की शिकायत की। व्यापारियों ने बताया कि एसपी सिटी ने आश्वासन दिया है कि उनके साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं होगा। प्रदर्शन में व्यापारी नेता बादल केसरवानी, कमलापति गुप्ता, सुरेश चंद्र, रामजी केसरवानी, राजाबाबू केशरवानी, विकास चौरसिया, राजा गुप्ता, राजेश केसरवानी, विनोद चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Unhappy with the indecency of the police, traders closed shops and demonstrated

Unhappy with the indecency of the police, traders closed shops and demonstrated- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed