{"_id":"6517ce3f7e4dcd07020cb9c3","slug":"uncontrolled-truck-enters-house-five-people-including-driver-assistant-injured-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा, चालक, खलासी सहित पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा, चालक, खलासी सहित पांच लोग घायल
Sat, 30 Sep 2023 12:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:59 PM IST
सार
रीवा से प्रयागराज प्रयागराज की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक शुक्रवार देर शाम धनुआ गांव के पास सुभाष भारतीय पुत्र फूलचंद भारतीय के मकान में जा घुस गया। घर के बाहरी हिस्से में सुभाष भारतीय के साथ उनकी पत्नी सितारा देवी, मां श्यामा देवी, और बच्चे संध्या सौम्या नन्नू और गोलू सो रहे थे।
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुआ गांव में शुक्रवार देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। ट्रक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि घर के आगे का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दुर्घटना में ट्रक में बैठे चालक खलासी के साथ घर में मौजूद तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और ट्रक में सवार चालक खलासी सहित घर में मौजूद लोगों को बाहर निकला। सूचना पर नैनी पुलिस भी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
रीवा से प्रयागराज प्रयागराज की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक शुक्रवार देर शाम धनुआ गांव के पास सुभाष भारतीय पुत्र फूलचंद भारतीय के मकान में जा घुस गया। घर के बाहरी हिस्से में सुभाष भारतीय के साथ उनकी पत्नी सितारा देवी, मां श्यामा देवी, और बच्चे संध्या सौम्या नन्नू और गोलू सो रहे थे। दुर्घटना में सुभाष भारतीय का पैर टूटा गया वही उनकी मां श्यामा देवी गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
धमाके की आवाज सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने ट्रक में मौजूद चालक व खलासी सहित घर के अंदर मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाला।दुर्घटना में सुभाष पुत्र फूलचंद (36), श्यामा देवी पत्नी फूलचंद (60), संध्या पुत्री सुभाष (2) को चोटे आई हैं। चालक अर्जुन पुत्र छोटेलाल निवासी शिवराजपुर थाना शंकरगढ़ व खलासी रोहित पुत्र छोटेलाल निवासी शिवराजपुर शंकरगढ़ भी घायल हैं। सूचना पर पहुंची नैनी पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन