{"_id":"607f29bd8ebc3e246510dd85","slug":"uncontrolled-safari-crushes-cyclist-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू सफारी ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू सफारी ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत
Wed, 21 Apr 2021 12:51 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:51 AM IST
सार
- शास्त्री ब्रिज पर लगा जाम, गाड़ी छोड़कर भाग निकला चालक
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj
- फोटो : prayagraj
विस्तार
दारागंज में शास्त्री ब्रिज पर हुए हादसे में तेज रफ्तार सफारी ने झूंसी निवासी मो. मुश्ताक अहमद (50) को रौंद दिया। वह शहर से घर लौट रहे थे, तभी दुर्घटना के शिकार हो गए। हादसे के बाद चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग निकला, जिससे जाम भी लग गया। पुलिस चालक व वाहन मालिक का पता लगाने में जुटी है।
मुश्ताक मजदूरी करते थे और परिवार समेत नई झूंसी के तलवारी टोला में रहते थे। वह मंगलवार सुबह किसी काम से शहर आए थे। शाम को पांच बजे के करीब वह साइकिल से लौट रहे थे। अभी वह शास्त्री ब्रिज के पास ही पहुंचे थे कि तभी पीछे से आई बेकाबू सफारी ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। बीच रास्ते वाहन खड़े होने से दारागंज से झूंसी जाने वाली लेन पर जाम भी लग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही वाहन भी कब्जे में ले लिया। आरोपी वाहन चालक कौन था, इस बारे में पुलिस देर रात तक कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं थी। इंस्पेक्टर यही कहते रहे कि फिलहाल चालक का पता नहीं चल सका है। जबकि सूत्रों का कहना है कि वाहन सोहबतियाबाग निवासी एक व्यक्ति का है।