फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncontrolled car hit, contractor returning home dies

अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, घर लौट रहे ठेकेदार की मौत

Sat, 24 Jul 2021 10:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Jul 2021 10:20 PM IST
सार

  • धूमनगंज के राजरूपुपर में हादसा, मर्चरी भेजा गया शव

विज्ञापन
Uncontrolled car hit, contractor returning home dies
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj

विस्तार

राजरूपपुर में शनिवार दोपहर सड़क हादसें में ठेकेदार प्रदीप कुमार त्रिवेदी (60) की मौत हो गई। घर लौटते वक्त उनकी बाइक में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौकेपर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को मचरी भेजवा दिया है।
विज्ञापन


मूल रूप से फतेहपुर के रहने वाले प्रदीप ठेकेदारी करते थे। परिवार में पत्नी व बेटी है जिनके साथ वह लूकरगंज में रहते थे। वह इन दिनों झलवा में मकान बनवा रहे थे। शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब वह निर्माणाधीन मकान से ही लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही कार अचानक बेकाबू हो गई और उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। जानकारी पर परिजन और पुलिस भी आ गई। जांच पड़ताल के बाद शव को मर्चरी भेजवा दिया गया। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाली कार के चालक का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed