फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncontrolled Bolero entered wedding procession, two killed, eight injured, accident happened during Dwarchar

Prayagraj News : बरात में घुसी बेकाबू बोलेरो, दो की मौत, आठ घायल, द्वारचार के दौरान हुआ हादसा

Wed, 06 May 2026 03:18 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फूलपुर (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, फूलपुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 May 2026 03:18 PM IST
सार

फूलपुर थाना क्षेत्र के बौड़ई कटौता गांव में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। द्वारचार की रस्म के दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित बोलेरो कार बारातियों के बीच घुस गई।

विज्ञापन
Uncontrolled Bolero entered wedding procession, two killed, eight injured, accident happened during Dwarchar
घटना के बाद रोते बिलखते रमेश के परिजन। - फोटो : संवाद।

विस्तार

फूलपुर थाना क्षेत्र के बौड़ई कटौता गांव में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। द्वारचार की रस्म के दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित बोलेरो कार बारातियों के बीच घुस गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में रमेश (32) पुत्र हरिहर बौड़ई निवासी थाना फूलपुर और दीपांशू (12) निवासी खागा फतेहपुर  की मौत हो गई। जबकि करीब आठ लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक रमेश लड़की पक्ष की तरफ से था जबकि दिपांशू डीजे के साथ आया था।

विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बौड़ई गांव निवासी शुकरू चौहान की दो बेटियों की शादी कानपुर देहात के उस्मानपुर जमराही निवासी पप्पू के पुत्र राहुल और दीपक के साथ तय थी। मंगलवार रात करीब 12 बजे बरात गांव पहुंची। स्वागत और नाश्ते के बाद बराती डीजे के साथ लड़की पक्ष के दरवाजे पहुंचे, जहां पारंपरिक द्वारचार की रस्म चल रही थी।
विज्ञापन


रात करीब 2 बजे अधिकतर बराती सड़क किनारे खड़े होकर कार्यक्रम देख रहे थे और डीजे भी वहीं लगा हुआ था। तभी प्रतापपुर-फूलपुर मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई और डीजे से टकराते हुए भीड़ को रौंदती चली गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों ओर चीख-पुकार मच गई और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे आगे-पीछे दौड़ाते हुए भागने की कोशिश की, जिससे कई और लोग उसकी चपेट में आ गए। कुछ लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और बरातियों ने सड़क पर हंगामा करते हुए कुछ वाहनों में तोड़फोड़ कर दी, जिससे मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने के बावजूद पुलिस घंटे भर बाद मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात बहाल कराया।

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में रमेश की मौत हो गई। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से पत्नी और पांच बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घायलों में इस्माइल (21), रत्नेश (10), अरशद, दीपू (17), रवि (18), साजन (65), कुंवर सिंह (18), रामवीर और दूल्हे के पिता पप्पू सहित कई लोग शामिल हैं। लड़की पक्ष से बादल (16) भी घायल हुआ है। दर्दनाक हादसे के बीच गमगीन माहौल में परिजनों ने सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए जल्दबाजी में विवाह की शेष रस्में पूरी कर दुल्हनों की विदाई कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार बोलेरो चालक की तलाश जारी है।

इकलौते कमाने वाले की मौत से परिवार बेसहारा 

रमेश की मौत से परिवार पर गहरा संकट आ गया है। वह मजदूरी कर घर चलाता था। अब पत्नी और पांच बच्चों के सामने जीवन यापन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

दूल्हे के पिता समेत कई गंभीर घायल 

हादसे में दूल्हे के पिता पप्पू सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

भागने की कोशिश में और लोगों को रौंदा 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने भागने के दौरान वाहन को आगे-पीछे दौड़ाया, जिससे कई और लोग घायल हो गए। इससे हादसे की भयावहता और बढ़ गई।

आक्रोश में सड़क जाम, पुलिस देर से पहुंची 

घटना के बाद नाराज लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। पुलिस के देर से पहुंचने पर लोगों में और गुस्सा देखने को मिला।

गम के साए में पूरी हुई शादी 

हादसे के बाद माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया, लेकिन सामाजिक मजबूरी के चलते परिजनों ने जल्दबाजी में विवाह की शेष रस्में पूरी कर दुल्हनों को विदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed