{"_id":"62702dd629dbe07a4b062846","slug":"uncontrollable-truck-crushes-cyclist-laborer-death-allahabad-news-ald332187794","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को कुचला, मौत
विज्ञापन
रोही बाईपास के समीप मार्ग हादसे में विनय पाल की मौत के बाद गमजदा परिजन
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज कोतवाली के रोही बाईपास के समीप रविवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे साइकिल सवार मजदूर को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रोही गांव निवासी श्यामबली का बेटा विनय कुमार (24) बाईपास के पास स्थित होटल के बगल में पंचर की दुकान पर काम करता था। रोजाना की तरह विनय रात में घर से खाना खा कर दुकान के लिए तैयार होकर आ रहा था। तभी, सड़क पार करते समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार विनय को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक मजदूर अपने घर का कमाऊ बेटा था।
परिवार के गुजारे के लिए वह दिन में एक ईंट-भट्ठे पर और रात को पंचर की दुकान में मजदूरी करता था। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद भरवारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। चौकी प्रभारी अभिलाश तिवारी ने बताया हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया गया है। मृतक मजदूर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।