फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncontrollable transport bus hit school vehicle in Meja, many children injured

मेजा में बेकाबू परिवहन की बस ने स्कूल वाहन को मारा टक्कर, कई बच्चे हुए चोटहिल

Thu, 08 Aug 2019 02:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable transport bus hit school vehicle in Meja, many children injured
बस की टक्कर से जख्मी हुए स्कूली बच्चे। - फोटो : MEJA
स्कूली वाहन में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, तीन बच्चे घायल
विज्ञापन

लखनपुर गांव के सामने हुआ हादसा, चालक बस समेत भागने में रहा सफल
अभिभावकों ने लापरवाही पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
मेजा। इलाके के लखनपुर गांव के सामने बेकाबू परिवहन निगम की बस ने स्कूली वाहन को टक्कर मार दी। जिससे बच्चों से भरा वाहन सड़क के किनारे पलट गया। इस दौरान कई बच्चे चोटहिल हो गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच वाहन के अंदर फंसे बच्चों को किसी तरह से बाहर किया। चोटहिल बच्चों को तत्काल एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां उनका इलाज कराया गया।

बुधवार सुबह मेजारोड के एचआईए कान्वेंट स्कूल की जीप बच्चों को लेकर लखनपुर से स्कूल के लिए निकली थी। जीप जैसे ही लखनपुर गांव के आगे पहुंची वैसे ही पीछे से आ रही अनियंत्रित परिवहन निगम की बस ने जीप को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे जीप सड़क के किनारे पलट गई। इस बीच तीन बच्चे चोटहिल हो गए। बच्चों की चीख-पुकार सुन पड़ोस के लोग मौके पर आकर जीप में फंसे बच्चों को बाहर किया। चोटहिल बच्चों को तत्काल एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां घायल बच्चों का इलाज कराया गया। चोटहिल बच्चों में सोरांव गांव का महान (11), अंकित (12) और विसहिजन कला कला अंबुज (12) हैं। तीनों का इलाज कराकर अभिभावकों को सौंप दिया गया। एचआईए कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक अख्तर हुसैन ने बताया कि परिवहन निगम के बस चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। चालक बस लेकर भागने में सफल रहा। उधर, दुर्घटना को लेकर अभिभावकों में जबर्दस्त आक्रोश रहा। जीप चालक अंकित बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed