{"_id":"640c26676108016b7e04a853","slug":"uncontrollable-school-van-overturned-in-the-pit-children-were-screaming-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: बेकाबू स्कूली वैन गड्ढे में पलटी, बाल बाल बच्चे बच्चे, मची रही चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: बेकाबू स्कूली वैन गड्ढे में पलटी, बाल बाल बच्चे बच्चे, मची रही चीख-पुकार
Sat, 11 Mar 2023 12:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:27 PM IST
सार
फाफामऊ में बच्चों को ले जा रही बहन असंतुलित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। राहत की बात यह रही कि बच्चे बाल-बाल बच गए। कुछ बच्चों को मामूली खरोच आई है, जिनका उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन
Prayagraj
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेंट वीएम स्कूल फाफामऊ की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी कि अचानक सामने से वाहन आने के बाद वैन असंतुलित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे की जानकारी होते ही अभिभावक मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विद्यालय से जुड़े कर्मचारी और शिक्षकों ने भी मौके पर पहुंच कर घायल बच्चों का उपचार स्थानीय चिकित्सालय में कराया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। गड्ढे में गिरने के कारण वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
वैन गड्ढे में गिरने के बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और सड़क से गुजर रहे राहगीर पहुंच गए और बच्चों को बाहर निकाला। हालांकि सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित है कुछ बच्चों को मामूली चोटे आई है, जिनका उपचार तथा ने चिकित्सालय में किया गया और डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन