फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncle accused of rape acquitted, cousin who lodged false report will be prosecuted

Court : दुष्कर्म का आरोपी चाचा बरी, झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले चचेरे भाई पर चलेगा मुकदमा

Sun, 23 Jun 2024 02:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Jun 2024 02:13 PM IST
सार

प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र के पिडोरिया गांव में रहने वाली सात साल की पीड़िता के ताऊ के बेटे ने परिवार के ही चाचा के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Uncle accused of rape acquitted, cousin who lodged false report will be prosecuted
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चाचा को बरी कर दिया। साथ ही झूठी एफआईआर दर्ज कराने वाले पीड़िता के चचेरे भाई के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश दिया है। यह फैसला पॉक्सो एक्ट की विशेष न्यायाधीश कुमारी अनीता की अदालत ने सुनाया। मामला वर्ष 2016 का है।

विज्ञापन

प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र के पिडोरिया गांव में रहने वाली सात साल की पीड़िता के ताऊ के बेटे ने परिवार के ही चाचा के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि चाचा ने उसकी चेचरी बहन को भूसे वाले कमरे में खींच लिया और दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर वह मौके से धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने मामले की विवेचना के बाद पॉक्सो अधिनियम के साथ ही दुष्कर्म का आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया। आठ साल चले ट्रायल के दौरान पीड़िता और उसकी मां ने घटना से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन

मां ने बताया कि उसके जेठ और आरोपी के बीच रास्ते को लेकर विवाद था। इस कारण जेठ के बेटे ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कोर्ट ने आरोपी चाचा को आरोप से दोषमुक्त कर दिया। साथ ही झूठी एफआईआर दर्ज कराने के वाले पीड़िता के चचेरे भाई के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed