फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Unauthorized use of digital data is fatal

डिजिटल डाटा का अनाधिकृत प्रयोग घातक

Sun, 28 Jan 2018 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 28 Jan 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
Unauthorized use of digital data is fatal
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में शनिवार को ‘साइबर जगत में मौजूदा अपराधों की प्रवृत्ति एवं उससे सुरक्षा’ विषय पर कार्यशाला में विशेषज्ञों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े खतरों से आगाह किया। संस्थान के कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें देश भर से 101 स्नातक, परास्नातक और शोध छात्रों ने भाग लिया। पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ संस्थान के कार्यकारी निदेशक प्रो. सुदर्शन तिवारी ने किया।
विज्ञापन


कार्यकारी निदेशक ने बताया कि डिजिटल युग में जानकारी की सुरक्षा बेहद अहम हो जाती है, क्योंकि सभी डाटा और उसमें निहित जानकारी डिजिटल रूप में मौजूद होती हैं। इसका अनाधिकृत प्रयोग घातक हो सकता है, इसे रोका जाना चाहिए। डीन रिसर्च प्रो. आरके सिंह ने संस्थान में छात्रों के साथ हुए साइबर अपराधों से उत्पन्न परेशानियों को साझा किया। विभागाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि वर्तमान दौर में जब डाटा और उसका महत्व बहुत अधिक बढ़ा है, ऐसी दशा में इसका सुरक्षित संकलन और विश्लेषण अति महत्वपूर्ण हो जाता है। संयोजक प्रो आरएस यादव एवं कोआर्डिनेटर डॉ. रणविजय ने सुरक्षा संबंधित मौजूदा खतरों से प्रतिभागियों को आगाह किया। कार्यशाला के पहले सत्र में ट्रिपलआईटी के प्रो. शेखर वर्मा ने अपनी बात रखी। कार्यशाला का आयोजन सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से किया गया। इस मौके पर डॉ. रूपेश कुमार देवांग, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. जीपी साहू एवं डॉ. डीके यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed