फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh wife Jaya Pal said, I want justice, not terror.

उमेश की पत्नी जया पाल ने कहा : फैसले पर बोलीं उमेश की पत्नी जया पाल, मुझे न्याय चाहिए, आतंक नहीं

Tue, 28 Mar 2023 08:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 Mar 2023 08:09 PM IST
सार

उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने पति के अपहरण केस में दिए गए जज के फैसले को सही ठहराया है। लेकिन, उन्होंने कहा कि जबतक माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ का जबतक खात्मा नहीं होगा तबतक आतंक चलता रहेगा।

विज्ञापन
Umesh wife Jaya Pal said, I want justice, not terror.
Prayagraj News : उमेश पाल की पत्नी जया पाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज। उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने पति के अपहरण केस में दिए गए जज के फैसले को सही ठहराया है। लेकिन, उन्होंने कहा कि जबतक माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ का जबतक खात्मा नहीं होगा तबतक आतंक चलता रहेगा। पति के अपहरण के मामले में फैसला आने के बाद जया पाल ने कहा कि मुझे न्याय चाहिए, आतंक नहीं। मैं इस लड़ाई को जारी रखूंगी और अंजाम तक पहुंचाने के लिए लड़ती रहूंगी।

विज्ञापन


जया ने कहा कि मैं चाहती हूं कि जैसे भी हो इसका आतंक खत्म हो। ये लोग जेल के अंदर रहकर भी घटना को अंजाम दे सकते हैं। मैं चाहती हूं की अतीक, अशरफ नहीं बचने चाहिए। मैं गाड़ी पलटने की नहीं, लेकिन फांसी की सजा की मांग करुंगी। मेरे परिवार पर बी हमला हो सकता है, इसलिए इसे जड़ से खत्म किया जाना चाहिए। जब तक अतीक, उसके भाई अरशद और बेटे असद को खत्म नहीं किया जाएगा तब तक यह आतंक चलता रहेगा। मैं न्यायपालिका के फैसले का सम्मान करती हूं।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed