फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh said Atiq and Ashraf threat

उमेश ने जताया अतीक और अशरफ से खतरा 

Sun, 28 Aug 2016 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 28 Aug 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। वर्ष 2005 में हुए बसपा के शहर पश्चिमी विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल ने पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम अशरफ से फिर जान का खतरा जताया है। कुछ दिन पहले ही अदालत में गवाही दर्ज कराने वाले उमेश पाल ने डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह, आईजी जोन और डीआईजी को प्रार्थनापत्र भेजकर कहा है कि अशरफ को हाईकोर्ट से जमानत पर रिहा करने के पीछे यह शर्त भी थी कि वह गवाह उमेश को कतई नहीं धमकाएंगे न तो उनके आवास के निकट जाएंगे। मगर 23 अगस्त को अशरफ कई गाड़ियों के काफिले में सुलेमसराय में जयंतीपुर स्थित उनके निवास के बाहर आकर देर तक मौजूद रहे। पिछले कुछ समय से उन्हें फर्जी मुकदमे में  फंसाने के साथ ही अलग-अलग ढंग से धमकी दी जाती रही है। जीतेंद्र पटेल हत्याकांड में भी नामजद किया गया जिसमें उन्हें हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे आर्डर मिला है। उमेश पाल ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को भेजे पत्र में गुहार लगाई है कि अतीक और अशरफ से उनकी जान की रक्षा की जाए। इस बारे में पूर्व सांसद अतीक अहमद का पक्ष जानने के लिए काफी प्रयास के बावजूद मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed