फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder mastermind Sadaqat Khan's photo with former UP CM Akhilesh Goes viral

यूपी : उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सदाकत का पूर्व सीएम अखिलेश, भाजपा नेता उदयभान के साथ फोटो वायरल

Tue, 28 Feb 2023 01:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 01:56 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में गिरफ्तार हाईकोर्ट के अधिवक्ता सदाकत खान का समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ उसकी फोटो सामने आई है। एक ग्रुप फोटो में वह अखिलेश यादव के साथ हाथ मिलाता दिख रहा है। इसके साथ ही भाजपा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया के साथ की फोटो भी तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Umesh Pal murder mastermind Sadaqat Khan's photo with former UP CM Akhilesh Goes viral
उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान का पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ वायरल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान का अखिलेश यादव के साथ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो में अखिलेश यादव सदाकत खान से हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं। साथ में सपा की पूर्व प्रवक्ता और इलाहाबाद विवि की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह भी खड़ी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड में गिरफ्तार हाईकोर्ट के अधिवक्ता सदाकत खान का समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ उसकी फोटो सामने आई है। एक ग्रुप फोटो में वह अखिलेश यादव के साथ हाथ मिलाता दिख रहा है। इसके साथ ही भाजपा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया के साथ की फोटो भी तेजी से वायरल हो रही है। सदाकत खान की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया में यह फोटो अब वायरल हो रही है।
विज्ञापन


सदाकत खान पर आरोप है कि वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम हॉस्टल में अवैध रूप से रहता था। वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस भी करता था। उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने उसे उस समय गोरखपुर से गिरफ्तार किया, जब वह नेपाल भागने की फिराक में था। सदाकत खान ने पूछताछ में हत्याकांड से संबंधित अहम जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि उमेश पाल की हत्या के संबंध में उसकी गुड्डू मुस्लिम और गुलाम के साथ कई बार मुस्लिम हास्टल में बैठक हुई थी। गुड्डू मुस्लिम और गुलाम सीसीटीवी फुटेज में उमेश पाल पर गोली बरसाते नजर आ रहे हैं। फिलहाल सदाकत खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसको चोटे भी आई हैं। पुलिस के अनुसार गोरखपुर में गिरफ्तारी के बाद उसने भागने का प्रयास किया था और इस दौरान वह सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराकर गिर गया था। अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल होने पर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 

Umesh Pal murder mastermind Sadaqat Khan's photo with former UP CM Akhilesh Goes viral
Prayagraj News : भाजपा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया के साथ सदाकत खान की वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के पूर्व विधायक उदभान करवरिया के साथ सदाकत की फोटो वायरल
उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान का पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद भाजपा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया के साथ भी फोटो वायरल हो रहा है। इससे भाजपा की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। अखिलेश के साथ फोटो वायरल होने पर सपा पर निशाना साधने वाले भाजपा नेता उदयभान करवरिया के साथ सदाकत की फोटो वायरल होने पर बैकफुट पर आ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed