फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Zainab's sister challenged the FIR in the High Court, accused of falsely implicating he

उमेश पाल हत्याकांड : जैनब फातिमा को हत्याकांड में झूठा फंसाया जा रहा, बहन ने हाईकोर्ट में एफआईआर को दी चुनौती

Sat, 07 Oct 2023 12:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Oct 2023 12:55 PM IST
सार

खालिद अजीद उर्फ अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा की बहन शबीना अनीस ने उमेश पाल हत्याकांड मामले में जैनब को नामजद करने के खिलाफ हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है। शबीना का कहना है कि हत्याकांड से जैनब का कोई लेना देना नहीं है। उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Zainab's sister challenged the FIR in the High Court, accused of falsely implicating he
जैनब फातिमा और अशरफ। फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

कमिश्नरेट पुलिस और एसटीएफ अशरफ की बीवी जैनब फातिमा के ठिकानों का पता लगाने के लिए उसके भाई सद्दाम से पूछने में लगी रही और उसकी बड़ी बहन शबीना अनीस भाजपा नेता उमेश पाल हत्याकांड की एफआईआर निरस्त कराने के लिए जैनब की ओर से हाईकोर्ट पहुंच गई। दलील दी है कि हत्याकांड में उसकी बहन को झूठा फंसाया गया है। उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। अदालत मामले की सुनवाई अगले हफ्ते कर सकती है।

विज्ञापन

माफिया खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा को पुलिस और एसटीएफ कई राज्यों में खोज रही है, लेकिन उसके प्रयागराज में होने के संकेत सामने आ चुके हैं। उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी गुड्डू मुस्लिम और अन्य को शरण देने की आरोपी बनाई गई जैनब ने अगस्त में हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। इसके लिए हाईकोर्ट में फोटो खिंचवाने के साथ-साथ अन्य कागजातों पर हस्ताक्षर भी किए थे। मगर, पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन


अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश में हाईकोर्ट के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले थे। इसमें बुर्का पहने तीन महिलाएं दिखाई दी थीं। कयास लगे कि इसमें अतीक की बीवी शाइस्ता भी हो सकती है। हालांकि, पुलिस शाइस्ता परवीन का पता लगा सकी न उसकी देवरानी जैनब का। इसके बाद जैनब ने अग्रिम जमानत की रणनीति बदल ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर को रद्द करने की मांग


गिरफ्तारी के डर से अब जैनब हाईकोर्ट में खुद हाजिर न होकर अपनी बड़ी बहन शबाना अनीस से हलफनामा दाखिल कराते हुए उमेश पाल हत्याकांड की एफआईआर को रद्द कराने की हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। वकालतनामे पर हस्ताक्षर जैनब फातिमा ने ही किए हैं। इसकी तस्दीक उसकी बहन ने की है। शासकीय अधिवक्ता कार्यालय से पुलिस को इस याचिका की प्रति भी भेजी जा चुकी है। अदालत में दलीलें पेश करने के लिए उमेश पाल की पत्नी जया के वकील भी नियुक्त किए जा चुके हैं।

चौंकाने की बात है कि जिस जैनब का पता लगाने के लिए पुलिस उसके भाई सद्दाम से पूछताछ का दावा करती रही है, वह इतना बेखौफ घूम रही है। उसकी बड़ी बहन को जैनब के बारे में सबकुछ पता है। यहां तक कि उसने हलफनामे में दस्तखत की तस्दीक करते हुए दावा किया है कि उसे बहन के केस के बारे में सबकुछ मालूम है। न जाने क्यों, पुलिस फिर भी उससे पूछताछ नहीं कर रही है।

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन भी है फरार
 

24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद से आरोपी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और पांच लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम, शूटर साबिर और अरमान भी फरार हैं। इनकी खोजबीन के लिए पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें लगी हुई हैं। कई राज्यों में दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक इनका कोई सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed