उमेश पाल हत्याकांड : मास्टरमाइंट सदाकत की न्यायिक अभिरक्षा 11 दिन और बढ़ी, वीडियो कान्फ्रेंसिंग से हुई पेशी
उमेश पाल हत्याकांड के साजिशकर्ता सदाकत खान की न्यायिक हिरासत 11 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। सोमवार को उसे सीजेएम डीके गौतम की अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। जहां से उसे 11 दिनों के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमेश पाल हत्याकांड में आरोपित सदाकत अली की न्यायिक अभिरक्षा की अवधि अदालत ने 24 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। मामले के विवेचक ने अदालत से याचना की विवेचना जारी है। लिहाजा आरोपित की न्यायिक अभिरक्षा की अवधि बढ़ाई जाए। जिस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार गौतम ने आरोपित सदाकत अली की न्यायिक अभिरक्षा की अवधि 11 दिन के लिए बढ़ा दिया।
मुस्लिम हॉस्टल में रची थी साजिश
पुलिस के अनुसार उमेश पाल की हत्या की साजिश सदातक ने ही रची थी। उसने हत्याकांड में शामिल मुस्लिम गुड्डू और इस्लाम के साथ कई बार बैठक की थी। सदाकत ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम हॉस्टल के कमरा नंबर 36 पर जबरन कब्जा जमा लिया था। वह अतीक अहमद के शूटरों के साथ इसी कमरे में बैठकर रणनीति तैयार करता था। उमेश पाल की हत्या की भी रणनीति हॉस्टल के इसी 36 नंबर कमरे में तैयार की गई थी। इसमें कई शूटरों के अलावा अतीक का पुत्र असद भी शामिल रहा। उमेश पाल की हत्या के बाद से ही सदाकत खां फरार हो गया था।
अखिलेश यादव और करवरिया के साथ फोटो हुई थी वायरल
राजनीतिक गलियारों में उस समय हड़कंप मच गया था जब उमेश पाल की हत्या के आरोप में साजिश रचने के मामले में पकड़े गए सदाकत खां की फोटो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और भाजपा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया और उनकी पत्नी पूर्व विधायक नीलम करवरिया के साथ फोटो वायरल हो गई थी।