फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: The body of the brother of Sabir found

उमेश पाल हत्याकांड : ढाई लाख के इनामी शूटर साबिर के भाई का शव मिला, शरीर पर चोट के कई निशान

Fri, 10 Mar 2023 04:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मंझनपुर, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, मंझनपुर, कौशाम्बी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 Mar 2023 04:42 AM IST
विज्ञापन
Umesh Pal murder case: The body of the brother of Sabir found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

उमेश हत्याकांड में नामजद ढाई लाख रुपये के इनामी शूटर साबिर के भाई जाबिर का बृहस्पतिवार को गंगा में उतराया शव मिलने से सनसनी मच गई। वह उमेश पाल की हत्या की घटना के दिन से ही फरार ता। शव की शिनाख्त उसकी बहन ने की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसके शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। हालांकि पुलिस ने अपने पंचनामा में उसके शरीर पर किसी तरह के चोट का निशान नहीं दर्शाया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव गंगा किनारे कछार में पड़े होने की जानकारी कोखराज पुलिस को मिली। कुछ देर में ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इस दौरान लोहरा (बलीपुर) गांव की गुड़िया पत्नी अकरम ने शव की शिनाख्त अपने भाई जाकिर (50) के रूप में की। 
विज्ञापन


जाकिर प्रयागराज के धूमनगंज कोतवाली क्षेत्र के मरियाडीह गांव का रहने वाला था। 10 साल पहले उसकी पत्नी ने आग लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में जाकिर को जेल जाना पड़ा था। कुछ दिन पहले ही जाकिर जेल से छूटकर घर आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक चार से पांच दिन पुराने शव में कीड़े पड़ चुके थे। मौत की वजहों को लेकर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटर साबिर का भाई था जाकिर
मंझनपुर। 24 फरवरी को उमेश पाल की गोली-बम मारकर हुई हत्या की घटना के बाद से ही जाकिर के फरार होने की बात कही जा रही है। उमेश हत्याकांड के बाद घर से उसके गायब होने और गंगा के कछार में शव मिलने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। जाकिर की बहन गुड़िया ने बताया कि उसका भाई घर (लोहरा) आया था। इसके बाद से वह लापता हो गया।


अभी इस मामले में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। शव की पहचान हो चुकी है। लाश चार से पांच दिन पहले की है। तमाम बातें सामने आ रहीं हैं। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed