फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: STF went to Kolkata in search of Atiq's henchmen, government entrusted important respon

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक के गुर्गों की तलाश में कोलकाता गई STF, सरकार ने DIG अनंतदेव को सौंपी अहम जिम्मेदारी

Wed, 08 Mar 2023 07:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Mar 2023 07:04 PM IST
सार

पुलिस और एसटीएफ की टीमें कोलकाता और खिदिरपुर में शूटरों की तलाश में दबिश दे रही हैं। कोलकाता पोर्ट पर भी खोजबीन की गई। खिदिरपुर में कई होटलों और लॉज चेक किए गए।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: STF went to Kolkata in search of Atiq's henchmen, government entrusted important respon
Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या का सीसीटीवी फुटेज। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुलिस और एसटीएफ की टीमें कोलकाता और खिदिरपुर में शूटरों की तलाश में दबिश दे रही हैं। कोलकाता पोर्ट पर भी खोजबीन की गई। खिदिरपुर में कई होटलों और लॉज चेक किए गए। उधर, उमेश पाल हत्याकांड की जांच को लेकर राज्य सरकार ने अहम फैसला लेते हुए डीआईजी अनंतदेव को एसटीएफ में ड्यूटी लगा दी है।

विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड के शूटरों की खोज में शहर के सैकड़ों मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। अतीक के करीबियों के साथ शूटरों की सीडीआर में जिन-जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनके नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड में अब तक दो शूटर मारे जा चुके हैं। अतीक के बेटे के ड्राइव अरबाज और उमेश पाल और उनके गनर पर पहली गोली चलाने वाले विजय चौधरी उर्फ उस्मान को एनकाउंटर में मार गिराया। अरबाज को धूमनगंज इलाके के नेहरू पार्क में जबकि उस्मान को कौंधियारा थाना क्षेत्र के गोंठी गांव में मुठभेड़ में मार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

डीआईजी अनंत देव तिवारी को एसटीएफ से किया गया अटैच

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड मामले की जांच को लेकर राज्य सरकार ने डीआईजी अनंत देव तिवारी को एसटीएफ में अस्थायी ड्यूटी लगाने का अहम फैसला लिया है। प्रयागराज जीआरपी में डीआईजी अनंत देव पहले भी एसटीएफ में कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। माना जा रहा है कि अनंत देव को ये जिम्मेदारी उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटरों की तलाश करने की वजह से सौंपी गयी है। अनंत देव एसटीएफ में रहने के दौरान कई दुर्दांत डकैतों और कुख्यात अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर कर चुके हैं। उनको कानपुर के बिकरू कांड की वजह से निलंबित किया गया था। राज्य सरकार ने कुछ माह पूर्व उनको बहाल करने के बाद जीआरपी में तैनात किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed