फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Murder Case Soulat had also informed about Umesh Pal after leaving the court

Umesh Pal Murder: माफिया अतीक के राजदार सौलत ने भी की थी उमेश की मुखबिरी, खुद कबूला ये सच; असद ने दी थी पिस्टल

Sat, 06 May 2023 10:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 06 May 2023 10:36 AM IST
सार

कस्टडी रिमांड के दौरान सौलत ने बेहद अहम खुलासे किए। बताया कि उमेश की हत्या से पहले असद ने उसे एक आईफोन दिया था। इसी फोन के फेसटाइम एप के जरिए वह अतीक, अशरफ, असद, शाइस्ता व गैंग के अन्य सहयोगियों से बात करता था। 

विज्ञापन
Umesh Pal Murder Case Soulat had also informed about Umesh Pal after leaving the court
Umesh Pal Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल की हत्या के दिन कचहरी से निकलने पर उसकी लोकेशन शूटरों तक पहुंचाने वालों में अतीक का करीबी खान सौलत हनीफ भी शामिल था। उसने अपने फोन से अतीक व असद को जानकारी दी थी कि उमेश अब अपनी गाड़ी से कचहरी से निकल गया है। इस बात का खुलासा खुद सौलत ने पुलिस की पूछताछ में किया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, कस्टडी रिमांड के दौरान सौलत ने बेहद अहम खुलासे किए। बताया कि उमेश की हत्या से पहले असद ने उसे एक आईफोन दिया था। इसी फोन के फेसटाइम एप के जरिए वह अतीक, अशरफ, असद, शाइस्ता व गैंग के अन्य सहयोगियों से बात करता था। 
विज्ञापन


यही नहीं 24 फरवरी को उसने इसी फोन से उमेश के कचहरी से निकलने की सूचना अतीक व असद को दी थी। तीन मई को कस्टडी रिमांड के दौरान सौलत की निशानदेही पर उसके घर से इसी आईफोन को बरामद किया गया था। साथ ही उसके दो अन्य फोन भी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय ने इंटरनेट कॉल से दी थी सूचना
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के सामने सौलत ने अपने इकबालिया बयान में विजय मिश्रा का भी नाम लिया है। कहा है कि 24 फरवरी को विजय मिश्रा ने भी मेरे सामने अशरफ व असद को उमेश पाल के कचहरी से निकलने के बारे में अपने मोबाइल से नेट कॉल से सूचना दी थी। हालांकि फिलहाल उसके बयान से यह स्पष्ट नहीं है कि यह विजय मिश्रा कौन है।

पिस्टल देकर बोला था असद, अब्बू ने हिफाजत के लिए दी है

कस्टडी रिमांड में सौलत ने उस पिस्टल के बाबत भी राज उगले, जो पुलिस ने उसके घर से बरामद की है। बताया कि यह नाइन एमएम पिस्टल उसे असद ने दी थी। यह भी कहा था कि पिस्टल अब्बू ने भेजा है और कहा है कि यह आपकी हिफाजत के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed