फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Shooter's friend revealed many secrets, a woman from Shahganj is also under suspicion,

उमेश पाल हत्याकांड : शूटर की गर्लफ्रेंड ने खोले कई राज, शहर की एक और महिला शक के घेरे में, पकड़ सकती है पुलिस

Sun, 19 Mar 2023 01:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Mar 2023 01:05 AM IST
सार

पांच लाख के इनामी शूटर गुलाम की दोस्त पूछताछ में कई राज खोले हैं। हालांकि 24 जनवरी के बाद उसकी गुलाम से कोई बात नहीं हो पाई। उसने कई बार फोन लगाया लेकिन फोन बंद था।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Shooter's friend revealed many secrets, a woman from Shahganj is also under suspicion,
Prayagraj News : गुड्डू मुस्लिम। उमेश पाल हत्याकांड के दौरान सीसीटीवी फुटेज में आया नजर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पांच लाख के इनामी शूटर गुलाम की दोस्त पूछताछ में कई राज खोले हैं। हालांकि 24 जनवरी के बाद उसकी गुलाम से कोई बात नहीं हो पाई। उसने कई बार फोन लगाया लेकिन फोन बंद था। नैनी की रहने वाली इस युवती के घर वाले शनिवार को दिन भर इस थाने से उस थाने चक्कर लगाते रहे लेकिन, पुलिस ने यह नहीं बताया कि युवती को कहां रखा गया है। दूसरी ओर शाहगंज की रहने वाली एक महिला भी शक के घेरे में है। बताया जाता है कि गुड्डू मुस्लिम इस महिला से भी घंटों बातें करता था।

विज्ञापन

 

पुलिस को गुलाम के कॉल डीटेल्स रिकार्ड से युवती के बारे में पता चला था। युवती को कई दिन तक सर्विलांस पर रखा गया था। उसकी गतिविधियों को देखा गया। उसकी कॉल डीटेल्स की भी स्क्रूटनी की गई। पुलिस को उम्मीद थी कि गुलाम उससे संपर्क कर सकता है लेकिन, जब कई दिन बीत गए और दोनों में कोई भी संपर्क नहीं हुआ तो तीन दिन पहले पकड़ा गया।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक गुलाम के उसने कई राज खोले हैं। हालांकि पुलिस अभी कुछ जानकारी नहीं दे रही है। युवती के घर वाले काफी परेशान थे। वे इस थाने से उस थाने दौड़ते लेकिन पता नहीं चला कि उनकी बेटी कहां है।

उधर पुलिस को शाहगंज की रहने वाली एक महिला की तलाश है। पता चला है कि गुड्डू मुस्लिम इस महिला से घंटों बात करता था। महिला का पति की जरायम की दुनिया से संबंध रखता है। पुलिस ने करेली क्षेत्र से दो महिलाओं को पकड़ा है। उन पर आरोप था कि उन्होंने गुड्डू मुस्लिम को घटना वाली रात अपने घर में पनाह दी थी। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed